IND vs NZ: भारत के न्यूजीलैंड दौरे का कार्यक्रम घोषित, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले क्रिकेट 13 घंटे पहले 2
इस साल के अंत में भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी। यह मल्टी फॉर्मेट सीरीज 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक पांच अलग-अलग मैदानों पर खेली जाएगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ अपनी ऐतिहासिक घरेलू सीरीज की घोषणा कर दी है। इस साल के अंत में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां उसे पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया के लिए यह दौरा बेहद खास और ऐतिहासिक रहने वाला है।

मल्टी फॉर्मेट सीरीज के ये 12 मुकाबले पांच अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे। यह पहला मौका होगा जब न्यूजीलैंड की टीम अपने घर में भारत के साथ अलग-अलग प्रारूपों में एक साथ 12 मैच खेलेगी। कीवी टीम अपने समर सीजन की शुरुआत भारत के खिलाफ इसी सीरीज से करेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबलों की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी और यह सिलसिला 1 दिसंबर तक जारी रहेगा।

श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ भी सीरीज

भारत के अलावा न्यूजीलैंड ने श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ भी सीरीज की घोषणा की है। कीवी टीम जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में अपने घरेलू सीजन का समापन करेगी। इसके बाद टीम दिसंबर और जनवरी की शुरुआत में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होगी।

7 साल बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम साल 2019 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी। वहीं, 2022 के बाद यह इस देश में उनकी पहली व्हाइट-बॉल सीरीज होगी। भारत के बाद न्यूजीलैंड 16 जनवरी से शुरू होने वाले एक और ऑल-फॉर्मेट दौरे के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा, जिसमें दोनों टीमें तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेंगी। इस घरेलू समर सीजन में 41 दिनों तक का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शामिल है, जो न्यूजीलैंड के आठ अलग-अलग शहरों में खेला जाएगा।

टी20 सीरीज का कार्यक्रम

  • पहला टी20: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
  • दूसरा टी20: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
  • तीसरा टी20: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन
  • चौथा टी20: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड
  • पांचवां टी20: 1 नवंबर, हैमिल्टन

वनडे सीरीज का कार्यक्रम

  • पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंड
  • दूसरा वनडे: 7 नवंबर, वेलिंगटन
  • तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन
  • चौथा वनडे: 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई
  • पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई

टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

  • पहला टेस्ट: 19-23 नवंबर, वेलिंगटन
  • दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर-1 दिसंबर, क्राइस्टचर्च
चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!