WI vs SL पहला वनडे: भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव? जानें स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी खेल 3 महीने पहले 79
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज तीन जून से शुरू हो रही है। जानिए भारत में इन मुकाबलों के लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर अहम जानकारी।

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में जगह बनाने को लेकर कुछ टीमों की स्थिति तो साफ हो चुकी है, लेकिन कई टीमों का भविष्य अब भी अधर में है। इन्हीं में एक नाम वेस्टइंडीज का भी है। फिलहाल विंडीज टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर है और सीधे क्वालिफिकेशन के लिए उसे अपनी रैंकिंग बेहतर करनी होगी। इसी लक्ष्य को सामने रखते हुए वेस्टइंडीज अपने घरेलू मैदान पर तीन जून से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है, जिसका पहला मुकाबला जमैका के सबीना पार्क में होगा। खास बात यह है कि विंडीज की टीम पूरे 6 महीने के लंबे अंतराल के बाद वनडे प्रारूप में लौट रही है। ऐसे में भारतीय प्रशंसक इस सीरीज को कब, कहां और किस तरह देख सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी यहां दी जा रही है।

भारत में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच होने वाली तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा। इसके बाद बाकी दोनों वनडे मुकाबले डे-नाइट खेले जाएंगे, जिनकी शुरुआत भारतीय समयानुसार देर रात एक बजे से होगी। भारत में इन मैचों का किसी भी टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण नहीं होगा। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की बात करें तो इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर उपलब्ध रहेगी। प्रशंसक अपने मोबाइल पर लॉगिन कर मुकाबलों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं, साथ ही स्मार्ट टीवी पर भी फैनकोड ऐप के जरिए लॉगिन कर मैचों का आनंद ले सकते हैं।

वर्ल्ड कप की राह में श्रीलंका के लिए भी अहम है यह सीरीज

मेजबान वेस्टइंडीज की तरह ही श्रीलंका के लिए भी यह तीन मैचों की वनडे सीरीज वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से बेहद मायने रखती है। मौजूदा समय में श्रीलंकाई टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में छठे पायदान पर है। वर्ल्ड कप के लिए मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा टॉप-8 रैंकिंग वाली टीमें सीधे क्वालीफाई करेंगी। भले ही श्रीलंका के लिए सीधे क्वालिफिकेशन की राह कुछ आसान दिख रही हो, लेकिन टीम किसी भी तरह की लापरवाही कर अपने लिए मुश्किलें खड़ी नहीं करना चाहेगी। इस सीरीज के लिए श्रीलंका ने कप्तानी की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को सौंपी है। टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में वानिंदु हसरंगा का नाम भी शामिल है।

हेड टू हेड में बराबरी पर रही हैं दोनों टीमें

वनडे प्रारूप में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के आमने-सामने के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक दोनों का पलड़ा बराबर रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 67 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 32 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं तो 32 मुकाबलों में श्रीलंका को कामयाबी मिली है। इसके अलावा तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं अगर अपने घर पर श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज के वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 14 में से 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 5 मैचों में उन्हें हार मिली है और एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

विवेक शर्मा पाबना के खेल संवाददाता हैं, जो क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेलों की खबरें कवर करते हैं। मैचों के विश्लेषण, खिलाड़ियों की उपलब्धियों और टूर्नामेंट्स पर उनकी गहरी पकड़ है। वे खेल प्रेमियों के लिए हर बड़ी खबर तेजी और सटीकता के साथ लाते हैं।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप