वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेतों के बीच मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले। आज इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे सेक्टर के शेयरों पर निवेशकों का खास ध्यान रहने की उम्मीद है।
केंद्र सरकार एनएलसी इंडिया लिमिटेड में अपनी 3 प्रतिशत हिस्सेदारी ओएफएस के जरिए 303 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचने जा रही है, जो सोमवार के बंद भाव से 9.73 प्रतिशत कम है।
सोमवार को सेंसेक्स 719.08 अंक टूटकर 73,524.26 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 243.70 अंक गिरकर 23,123.00 पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों की कमजोरी, ईरान पर इजरायली हमले और कच्चे तेल में तेजी इस गिरावट की मुख्य वजहें रहीं।
राजेश एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन राजेश मेहता ने स्पष्ट किया कि एलआईसी ने कंपनी के शेयर करीब 20 साल की अवधि में खुले बाजार से खरीदे हैं और इसमें किसी प्रोमोटर की कोई भूमिका नहीं रही। उन्होंने भरोसा जताया कि किसी भी स्थिति में आम खुदरा निवेशकों को ही लाभ होगा।
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का तो निफ्टी 264 अंक टूटकर 23,102 पर आ गया।
बीते हफ्ते घरेलू बाजार में गिरावट के बीच सेंसेक्स की सबसे बड़ी 10 में से 7 कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 1.25 लाख करोड़ रुपये घट गया, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज को लगातार दूसरे हफ्ते सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा।
जून के पहले हफ्ते में FPIs ने घरेलू शेयर बाजार से 42,927 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जिससे 2026 में अब तक की कुल निकासी 2.67 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।
RBI ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा है, जिससे होम और कार लोन की EMI फिलहाल नहीं बढ़ेगी। जानिए जून 2026 में देश के प्रमुख बैंकों में सबसे सस्ता होम और कार लोन कहां मिल रहा है।
रिजर्व बैंक के रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखने के बाद भी शेयर बाजार में खरीदारी नहीं लौटी। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए।
रिजर्व बैंक की ब्याज दरों पर घोषणा से पहले 5 जून की सुबह बाजार ने मजबूत शुरुआत की। सेंसेक्स करीब 300 अंक उछलकर 74,662.59 पर और निफ्टी 23,503.05 के स्तर पर पहुंच गया।
वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 250 और निफ्टी लगभग 70 अंक टूटकर कारोबार करता दिखा, जबकि कई अहम स्टॉक्स आज निवेशकों के फोकस में रहेंगे।
बुधवार को घरेलू बाजार गिरावट के साथ बंद हुए और आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी टूट देखी गई। सेंसेक्स 303.67 अंक लुढ़ककर 74,346.17 पर और निफ्टी 77.95 अंक गिरकर 23,405.60 पर बंद हुआ।
खाड़ी देशों में नए भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के दबाव में बुधवार को घरेलू शेयर बाजार खुलते ही टूट गया। सेंसेक्स करीब 701 अंक और निफ्टी 186 अंक से ज्यादा गिरकर कारोबार करता दिखा।
लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद मंगलवार को घरेलू बाजार हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 382.50 अंक और निफ्टी 50 इंडेक्स 100.95 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि आईटी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई।
ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने BSE के साथ 'प्रोजेक्ट शिखर' नामक पहल शुरू की है, जिसका मकसद बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्वतंत्र विक्रेताओं और MSME को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध कराना है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।