बाज़ार
14 घंटे पहले
2
विचारों
Stock Market Highlights 2 June, 2026: घरेलू शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी दिनों से बनी गिरावट की रफ्तार आखिरकार मंगलवार को थम गई। हफ्ते के दूसरे दिन बाजार ने करीब 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार समेटा। बीएसई का सेंसेक्स 382.50 अंक यानी 0.52 प्रतिशत चढ़कर 74,649.84 अंकों पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 100.95 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की मजबूती दर्ज करते हुए 23,483.55 अंकों पर ठहरा। दिलचस्प बात यह रही कि बाजार ने दिन की शुरुआत गिरावट के साथ लाल निशान में की थी, लेकिन आईटी कंपनियों के शेयरों में आई तूफानी तेजी ने पूरे सत्र की तस्वीर बदल दी।
टीसीएस के शेयर में 6 प्रतिशत से ज्यादा का जोरदार उछाल
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि शेष 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में रहे। दूसरी तरफ निफ्टी 50 की 50 में से 34 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ बंद हुए और बाकी 16 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा समूह की आईटी कंपनी टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा 6.53 प्रतिशत की छलांग के साथ बंद हुए। वहीं सबसे ज्यादा नुकसान एनटीपीसी के शेयरों में रहा, जो 2.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
इन्फोसिस और एचसीएल टेक के शेयरों में भी जबरदस्त बढ़त
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों की बात करें तो इन्फोसिस के शेयर 5.66 प्रतिशत, एचसीएल टेक 4.08 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.84 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.76 प्रतिशत, टाइटन 1.34 प्रतिशत, आईटीसी 1.23 प्रतिशत, एटरनल 1.11 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.10 प्रतिशत, ट्रेंट 1.03 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.93 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.81 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.74 प्रतिशत, इंडिगो 0.60 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.56 प्रतिशत, बीईएल 0.44 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.38 प्रतिशत, एसबीआई 0.35 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.19 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।
एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड समेत इन शेयरों में रही गिरावट
वहीं गिरावट वाले शेयरों में एक्सिस बैंक 1.74 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.38 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.06 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.91 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.79 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.69 प्रतिशत, सन फार्मा 0.49 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.24 प्रतिशत और एलएंडटी के शेयर 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
Comments
0 comment