शेयर बाजार फिर लाल निशान में बंद, आईटी शेयरों में जोरदार बिकवाली बाज़ार 4 घंटे पहले 2
बुधवार को घरेलू बाजार गिरावट के साथ बंद हुए और आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी टूट देखी गई। सेंसेक्स 303.67 अंक लुढ़ककर 74,346.17 पर और निफ्टी 77.95 अंक गिरकर 23,405.60 पर बंद हुआ।

3 जून, 2026: घरेलू शेयर बाजार बुधवार को एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आईटी क्षेत्र में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली, जिसके चलते टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इन्फोसिस समेत कई बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर धराशायी हो गए। दिन के अंत में बीएसई सेंसेक्स 303.67 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,346.17 अंकों पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 सूचकांक भी 77.95 अंक यानी 0.33 प्रतिशत टूटकर 23,405.60 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।

मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले मंगलवार को बाजार बढ़त के साथ कारोबार समेटने में कामयाब रहा था। उस दिन सेंसेक्स 382.50 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,649.84 अंकों पर और निफ्टी 100.95 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,483.55 अंकों पर बंद हुआ था।

टीसीएस के शेयरों में 8.43 प्रतिशत की भारी गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से केवल 11 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि शेष 19 कंपनियों के शेयर गिरकर लाल निशान में रहे। दूसरी तरफ निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 19 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही, 30 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए और ग्रेसिम इंडस्ट्रीज के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो के शेयर सर्वाधिक 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा 8.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

इन कंपनियों के शेयर रहे हरे निशान में

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में एसबीआई के शेयर 1.43 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.30 प्रतिशत, ट्रेंट 1.13 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.01 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.87 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.66 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.30 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.58 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.55 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक समेत ये शेयर लुढ़के

वहीं गिरावट वाले शेयरों में टेक महिंद्रा 6.23 प्रतिशत, एचसीएल टेक 5.25 प्रतिशत, इन्फोसिस 3.82 प्रतिशत, आईटीसी 2.21 प्रतिशत, एटरनल 1.48 प्रतिशत, एलएंडटी 1.19 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.61 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.55 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.38 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.37 प्रतिशत, टाइटन 0.36 प्रतिशत, बीईएल 0.31 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.31 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.24 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.23 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.17 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.04 प्रतिशत और सन फार्मा 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!