एयर इंडिया की 'मैंगो एक्सप्रेस' सेवा के जरिए मार्च से मई 2026 के बीच 1000 टन से ज्यादा भारतीय आम विदेश भेजे गए, जिनमें महाराष्ट्र और गुजरात के अल्फांसो और केसर आम सबसे आगे रहे।
तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा देकर अपने मंच 'वी द लीडर्स' के सहारे नई राजनीतिक शुरुआत की है। उनकी लोकप्रियता और साफ छवि जहां ताकत है, वहीं संगठन खड़ा करना और चुनावी कामयाबी बड़ी चुनौती बनी रहेगी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि अवैध विदेशी नागरिकों के निर्वासन के लिए एक तय द्विपक्षीय प्रक्रिया अपनाई जाती है और संबंधित देश से नागरिकता की पुष्टि होने के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ती है।
वंदे भारत ट्रेन की छवि बिगाड़ने की सुनियोजित कोशिश सामने आने के बाद भारतीय रेलवे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर एक जैसी भाषा और तस्वीरों वाली भ्रामक पोस्ट को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे पर मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कहा कि इससे पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। अन्नामलाई ने नई राजनीतिक पार्टी बनाकर अगला चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाली जोजिला सुरंग 9 जून को ब्रेकथ्रू के बड़े पड़ाव पर पहुंचेगी, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे। यह परियोजना कारगिल और लद्दाख को सालभर सड़क संपर्क देगी और सामरिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है।
राहुल गांधी ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी एक साल के भीतर प्रधानमंत्री पद से हट जाएंगे, जबकि उधर DMK के बैठक बहिष्कार और आम आदमी पार्टी, TMC के अलग होने से INDIA गठबंधन टूटता दिख रहा है। साथ ही दिल्ली के होटल अग्निकांड में 21 मौतों के बाद अधिकारी जिम्मेद...
बीजेपी से इस्तीफा देने वाले के. अन्नामलाई ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह साफ-सुथरी राजनीति की शुरुआत करना चाहते हैं और परिवारवाद रोकने के लिए टर्म लिमिट लाएंगे।
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकार कर लिया है। दो दिन पहले अमित शाह से मुलाकात करने वाले अन्नामलाई थोड़ी देर में बड़ा ऐलान करने वाले हैं।
कांगपोकपी जिले के लोइबोल खुलेन गांव में शुक्रवार तड़के संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर तीन लोगों को मार डाला और सात घरों को आग के हवाले कर दिया। कुकी संगठनों ने इसे निहत्थे नागरिकों पर बर्बर हमला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मनचाहा विभाग न मिलने से नाराज वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलिंगा रेड्डी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि बेंगलुरु डेवलपमेंट विभाग का वादा निभाने के बजाय उन्हें जल संसाधन मंत्रालय थमा दिया गया।
कांग्रेस अपने संगठन में जल्द बड़ा फेरबदल कर सकती है, जिसके तहत दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष और कुछ राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त किए जा सकते हैं।
हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने अपने पद से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पार्टी नेतृत्व पर खुलकर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।
मानसून केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण के कुछ हिस्सों में दस्तक दे चुका है, जबकि दिल्ली से केरल तक कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल और पश्चिमी हिमालय के इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के मंत्रिमंडल विस्तार में आज 12 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस विस्तार के बाद राज्य में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की कुल संख्या 17 हो जाएगी।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।