भारत
एक घंटा पहले
2
विचारों
वंदे भारत ट्रेन को बदनाम करने की साजिश का खुलासा होने के बाद भारतीय रेलवे ने कड़ा कदम उठाया है। इस मामले में रेलवे ने फेक न्यूज़ फैलाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है और सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने वालों के प्रति सख्त रुख अपनाया है। दरअसल, ट्रेन में परोसे जाने वाले भोजन और यात्रा के अनुभव को लेकर संदिग्ध किस्म की पोस्ट लगातार की जा रही थीं। जब इनकी पड़ताल हुई तो कई पोस्ट में एक जैसी भाषा और मिलती-जुलती तस्वीरें सामने आईं। हैरानी की बात यह रही कि पोस्ट में ट्रेनों के नाम अलग-अलग थे, लेकिन उनका कंटेंट लगभग एक जैसा था। इसी आधार पर रेलवे ने यह कार्रवाई की।
रेलवे को सुनियोजित अभियान का अंदेशा
इन घटनाओं के पीछे रेलवे को एक सुनियोजित अभियान की आशंका है। इसी वजह से अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। आरोप है कि ऐसी पोस्ट के जरिए यात्रियों के बीच भ्रम और अविश्वास का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही थी। रेलवे ने साफ चेतावनी दी है कि फर्जी और गुमराह करने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भारतीय रेलवे की छवि खराब करने की इस साजिश की जांच भी शुरू कर दी गई है।
वंदे भारत को लेकर फैलाए गए झूठे दावे
रेलवे के मुताबिक, मामले की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि कई सोशल मीडिया अकाउंट एक ही तरह का संदेश लिखकर उसे शेयर कर रहे थे। इन पोस्ट में वंदे भारत ट्रेन के भोजन और यात्री सुविधाओं को लेकर झूठे दावे किए गए थे। जांच के दौरान कई तस्वीरों और दावों की सच्चाई संदिग्ध पाई गई। इसके बाद रेलवे ने फेक न्यूज़ फैलाने और योजनाबद्ध ढंग से वंदे भारत को बदनाम करने वालों पर शिकंजा कसा।
Comments
0 comment