दिल्ली में 25 विपक्षी दलों की इंडी अलायंस बैठक के बीच तृणमूल कांग्रेस तीन गुटों में बंटती दिखी, जब 28 में से बीस सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। ममता बनर्जी की पार्टी इस वक्त बैसाखियों पर टिकी नजर आ रही है।
मंगलुरु में हनी ट्रैप और ब्लैकमेल के जरिए एक व्यापारी से करीब दो साल में 2.77 करोड़ रुपये वसूलने के आरोप में पुलिस ने यूथ कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी निजाम और उसके साथी जितेश को गिरफ्तार किया है।
उत्तराखंड के खटीमा में निकाह के दौरान दहेज और मेहर की रकम को लेकर हुए विवाद में दुल्हन के पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने दूल्हे और बारातियों को बंधक बनाकर मारपीट की।
कर्नाटक में पोर्टफोलियो बंटवारे को लेकर असंतोष बरकरार है। बेंगलुरु विकास मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा और विधायक रिजवान अरशद अपनी नाराजगी लेकर पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंच गए हैं।
विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक के बाद अब सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने दिल्ली के भारत मंडपम में बड़ी बैठक बुलाई है, जो बुधवार दोपहर 3:00 बजे होगी। सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर इसमें मंथन किया जाएगा।
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 2 से 3 दिनों में कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार हैं। हालांकि दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी यूपी समेत कुछ इलाकों को अभी गर्मी से पूरी राहत मिलने की संभावना कम है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस लगातार संकट से जूझ रही है। अब उसके 28 में से 20 सांसदों ने बगावत कर एनडीए के साथ जाने का फैसला कर लिया है।
तृणमूल कांग्रेस के भीतर कथित नाराजगी, विपक्षी INDIA गठबंधन के अंदरूनी मतभेद और एनडीए की बढ़ती ताकत को लेकर हुई इस चर्चा में देश की बदलती राजनीतिक तस्वीर पर गहराई से विचार हुआ।
दिल्ली में हुई इंडिया ब्लॉक की बैठक में 25 विपक्षी दलों के नेता जुटे, जहां कई दलों ने मुद्दों को सही तरीके से न उठाने और क्षेत्रीय दलों के साथ तालमेल को लेकर कांग्रेस को घेरा।
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के परिसर में सोमवार को पिघला हुआ लोहा गिरने से कम से कम 8 श्रमिकों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की समीक्षा बैठक में तेजस MK1A की डिलीवरी में देरी, HAL पर पेनल्टी और रूसी SU-57 समेत स्वदेशी AMCA कार्यक्रम पर अहम चर्चा हुई।
खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का हेलीकॉप्टर सोमवार शाम भुवनेश्वर में नहीं उतर सका और इसे पुरी के सामंगा स्थित अस्थायी बस स्टैंड पर सुरक्षित उतारा गया।
दिल्ली में INDIA अलायंस की बैठक में शामिल हुईं ममता बनर्जी ने कहा कि गठबंधन चाहे तो उनका उपयोग कर सकता है। इस बीच विधायकों के बाद अब TMC के सांसद भी अलग गुट बनाने की तैयारी में हैं।
ग्रेट निकोबार द्वीप को सामरिक और आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, टाउनशिप और पावर प्लांट बनाए जाएंगे। सरकार का दावा है कि यह परियोजना राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती देने के सा...
ओडिशा के पुरी में आयोजित ब्रिक्स डिजास्टर रिस्क रिडक्शन वर्किंग ग्रुप की दूसरी तकनीकी बैठक में उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की जमकर सराहना हुई। सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू और धराली आपदा प्रबंधन को सफल उदाहरण के तौर पर पेश किया गया।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।