अन्नामलाई का बड़ा ऐलान: नया राजनीतिक आंदोलन शुरू करूंगा, बोले- 'साफ-सुथरी राजनीति लाना चाहता हूं' भारत एक घंटा पहले 4
बीजेपी से इस्तीफा देने वाले के. अन्नामलाई ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह साफ-सुथरी राजनीति की शुरुआत करना चाहते हैं और परिवारवाद रोकने के लिए टर्म लिमिट लाएंगे।

चेन्नई: बीजेपी से अपना इस्तीफा सौंपने वाले के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को एक नई पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है और अब एक नए सफर की शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज से वह एक नए राजनीतिक आंदोलन की नींव रखेंगे और इसमें सभी लोगों से साथ देने की अपील की।

अन्नामलाई ने कहा कि उनका मकसद साफ-सुथरी राजनीति की शुरुआत करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब पार्टी का गठन हो जाएगा तो उसमें टर्म लिमिट लागू की जाएगी, ताकि परिवारवाद पर आधारित राजनीति पर लगाम कसी जा सके।

बीजेपी ने शुक्रवार को स्वीकार किया इस्तीफा

गौरतलब है कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को ही अन्नामलाई के इस्तीफे को मंजूरी दे दी। इसी के साथ छह साल तक चला अन्नामलाई और बीजेपी का साथ अब खत्म हो गया है। हाल ही में पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की थी। उस दौरान बीजेपी की ओर से उनसे अपने फैसले पर दोबारा सोचने का आग्रह किया गया था।

2020 में थामा था बीजेपी का दामन

अन्नामलाई ने आईपीएस अधिकारी के पद से इस्तीफा देने के बाद वर्ष 2020 में बीजेपी की सदस्यता ली थी। अपने समर्थकों के बीच 'सिंघम' के नाम से लोकप्रिय अन्नामलाई को 2021 में पार्टी की तमिलनाडु इकाई की कमान सौंपी गई थी। इस पद पर उन्होंने एल. मुरुगन की जगह ली थी, जिन्हें उस समय केंद्रीय मंत्री बना दिया गया था।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!