जंतर-मंतर पर ड्यूटी के दौरान हमले में घायल हुए सब-इंस्पेक्टर अशोक मीणा की पत्नी ने अपने परिवार की चिंता और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल उठाए हैं।
दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली लड़की ने वीडियो जारी कर पूरे देश से माफी मांगी है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चंडीगढ़ से गंगाजल लेने पहुंचे चार किशोर कांवड़ियों की हरिद्वार में गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। एक साथी को डूबता देख उसे बचाने कूदे तीन अन्य किशोर भी अपनी जान गवां बैठे।
कर्नाटक सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है और 3 अगस्त को 18 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। पार्टी आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद कई विधायकों के नाम संभावित मंत्रियों की सूची में आगे चल रहे हैं।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा इंजीनियरिंग छात्रों की योग्यता पर की गई टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है, जिस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सितंबर में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आ सकते हैं। भारत ने उन्हें आधिकारिक रूप से न्योता भेज दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव के बाद कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है।
दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने अंकित शर्मा की निर्मम हत्या के मामले में ताहिर हुसैन सहित पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
उत्तराखंड के देहरादून में एक नवविवाहिता ने शादी के केवल 8 महीने बाद खुदकुशी कर ली। मौत से पहले बनाए वीडियो में उसने अपनी मां से दर्द बयां किया है, जिसके बाद पुलिस ने पति, सास और ननद पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल्ली में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी और उल्टे सवाल पूछने वाले पर ही बीजेपी का समर्थक होने का आरोप लगा दिया।
तृणमूल कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उनके बैंक खाते फ्रीज करने के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
लोकसभा में असंसदीय भाषा का उपयोग करने के आरोप में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। भाजपा सांसदों ने इसे लेकर विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने इंजीनियरिंग स्नातकों की क्षमता पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'क्रिमिनल वेस्ट' कहा, जिसके बाद राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।
संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण विधायी प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। लोकसभा और राज्यसभा में आज किन विधेयकों पर मंथन होगा, इसकी पूरी जानकारी यहाँ दी गई है।
हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ छेड़छाड़ की गई और अपमानजनक सामग्री फेसबुक व इंस्टाग्राम पर प्रसारित होने देने के आरोप में मेटा इंडिया के हेड और कई अकाउंट्स पर मामला दर्ज किया है।
संसद में पेपर लीक के मुद्दे पर बोलते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि यह समस्या केवल बयानों से हल नहीं होगी, इसके लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा जरूरी था जिसे सरकार ने पूरा किया है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।