प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के पीछे कोई बाहरी गिरोह नहीं, बल्कि घर के बेहद करीबी लोग निकले। पुलिस ने महज 12 घंटे में इस वारदात का खुलासा करते हुए सनी गुप्ता की अहम भूमिका उजागर की।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट किया कि पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही मैदान में उतरेगी और वही भाजपा का चेहरा रहेंगे। उन्होंने ब्राह्मण समाज के पूरी तरह भाजपा के साथ खड़े होने का दावा करते हुए विप...
उत्तर प्रदेश सरकार ने दो सौ से अधिक पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है, जिसके चलते कई जिलों में नए डिप्टी एसपी की तैनाती हुई है। इससे पहले पिछले महीने 44 एडिशनल एसपी के भी तबादले किए गए थे।
प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर भीगा काला चना ताज़ी सब्जियों और हल्के मसालों के साथ मिलकर एक स्वादिष्ट डाइट चाट बन जाता है, जो सेहत और स्वाद दोनों का बेहतरीन मेल है। जानिए इसे घर पर तैयार करने का आसान तरीका।
दिल्ली के मालवीय नगर में होटल अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण 15 दिनों में 290 होटलों की सुरक्षा जांच कराएगा।
अलीगढ़ और मुरादाबाद को जोड़ने वाले प्रस्तावित हाई-स्पीड कॉरिडोर के लिए NHAI ने भूमि सर्वेक्षण और अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह मार्ग करीब 45 गांवों से होकर गुजरेगा।
बागपत के बड़ौत में देर रात चाय बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके दादा-दादी, भाई और चाचा झुलस गए।
मुजफ्फरनगर में एक विधवा महिला का आरोप है कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने इलाज के लिए 25000 रुपये मांगे और बाकी रकम न मिलने पर उसकी 14 साल की बेटी का पैर जबरन मोड़कर हड्डी तोड़ दी। पीड़ित मां अब न्याय के लिए जिला कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रही है।
1978 के संभल दंगों में अपने मुखिया रामशरण रस्तोगी, घर और कारोबार खोने वाले रस्तोगी परिवार को 48 साल बाद योगी सरकार 100 गज जमीन का पट्टा सौंपने जा रही है। गुरुवार को जिला प्रशासन परिवार को पट्टा और प्रमाण पत्र देगा।
उत्तर प्रदेश में 8, 9 और 10 जून को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों की समीक्षा की और 6 जून को रिहर्सल करने को कहा। उन्होंने अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव से उपजे ईंधन संकट के कारण थाई एयर एशिया ने लखनऊ-बैंकॉक की सीधी उड़ान 5 जून से बंद करने का फैसला किया है। इससे पहले लखनऊ-कुआलालंपुर डायरेक्ट फ्लाइट भी रोकी जा चुकी है।
मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग में 10 लोगों की मौत की खबर है, जबकि आधिकारिक तौर पर अब तक 4 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। ससुर का इलाज करा रही एक महिला ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनके सामने ही मरीज आग की लपटों मे...
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य निर्वाचन आयोग से उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीख स्पष्ट करने को कहा है और ग्राम प्रधानों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने के सरकारी फैसले पर भी सवाल उठाया है।
देवरिया के चखनी घाट पर बन रहे 16 करोड़ रुपये के निर्माणाधीन पुल में कई फीट लंबी दरार आ गई, जिससे मलबा गिरा और मौके पर मौजूद मजदूर बाल-बाल बच गए। घटिया निर्माण के आरोपों के बीच गोरखपुर और लखनऊ की टीमें जांच में जुटी हैं।
गाजीपुर पुलिस ने विनीत राय हत्याकांड के आरोपी और एक लाख के इनामी बदमाश कमलेश चौधरी को मुठभेड़ में मार गिराया। कमलेश पर कुल सात मुकदमे दर्ज थे और वह कटरा गैंग का सक्रिय सदस्य था।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।