नैनीताल केवल झील और मॉल रोड के लिए नहीं, बल्कि पाइन्स इलाके में मौजूद 130 साल पुराने ब्रिटिशकालीन कब्रिस्तान के लिए भी खास है, जो दोनों विश्व युद्धों की यादों को समेटे हुए है।
दिल्ली के होटल अग्निकांड के बाद जयपुर में होटलों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच शुरू कर दी गई है। तीन और पांच सितारा से लेकर बजट होटलों तक हर जगह फायर सेफ्टी सिस्टम की समीक्षा हो रही है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी संभालते ही ऋतब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी को अपना नेता बताते हुए अभिषेक बनर्जी को पूरी तरह किनारे करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सदन में 58 विधायकों का समर्थन होने और जल्द ही यह संख्या 60 के पार पहुंचने...
इंदौर में एमवाई अस्पताल की पार्किंग में खड़े एक चार-पहिया वाहन से पुलिस ने 4.5 लाख रुपए की करीब 144 लीटर अवैध देसी शराब जब्त की है. फिलहाल गाड़ी का असली मालिक कौन है, यह साफ नहीं हो पाया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में नामजद आरोपी रनंजय ओंकार की गिरफ्तारी के बाद जमीन और एक काली फॉर्च्यूनर को लेकर पुराने विवाद की परतें खुल रही हैं। जांच में एक महिला डॉक्टर और बाबुल चौधरी की भूमिका भी सामने आई है।
केंद्रीय कैबिनेट से खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन सड़क परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद कोसी और सीमांचल क्षेत्र में उत्साह है। इस सड़क के बनने से यात्रा का समय घटेगा और स्वास्थ्य, हवाई संपर्क, व्यापार तथा रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के करीबी नेता और विधायक फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी के 60 विधायक बागी हो चुके हैं।
वडोदरा में आम आदमी पार्टी के शहर अध्यक्ष अशोक ओझा को दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने ओझा के साथ-साथ उसके बेटे, पत्नी और बेटी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है।
महाराष्ट्र के अभिभावकों को नए शैक्षणिक वर्ष से बच्चों को स्कूल बस से भेजने पर ज्यादा खर्च करना होगा। जून 2026 से स्कूल बस शुल्क में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू होगी।
उत्तराखंड के पहाड़ों में बांज का पेड़ जल संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा का सबसे बड़ा माध्यम माना जाता है। इसकी गहरी जड़ें भूजल को बनाए रखती हैं, जिससे नौले, धारे और गधेरे आज भी जीवित हैं।
भीलवाड़ा की युवा कथक नृत्यांगना दिव्यांशा सोमानी ने महज 4.22 सेकंड में कथक के नौ नवरस प्रस्तुत कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में लगी आग ने राजस्थान के किशनगढ़ और अजमेर से जुड़े परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
जबलपुर में शादी के तीन महीने के भीतर ही अधिवक्ता कविता नागार्जुन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने दहेज प्रताड़ना और सुनियोजित हत्या का आरोप लगाते हुए न्यायालय में परिवाद दायर कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ग्वालियर के सिरोल में एक सौतेले पिता ने 11 साल की मासूम बच्ची की पीट-पीटकर और गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को मगरमच्छों के भरोसे चंबल नदी में फेंक दिया। सात दिन तक पुलिस को गुमराह करने के बाद आखिरकार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष की आय सीमा 2.5 लाख से बढ़ाकर 4 लाख रुपये कर दी गई, साथ ही बक्सर में 483.51 करोड़ रुपये की औद्योगिक परियोजना को भी स्वीकृति...
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।