झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के मुकाबले में जेएमएम के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और भाजपा समर्थित निर्दलीय परिमल नथवानी आमने-सामने हैं। नथवानी की एंट्री ने महागठबंधन के समीकरण को उलझा दिया है और कांग्रेस उम्मीदवार की राह कठिन मानी जा रही है।
दिल्ली से पटना पहुंचते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार, अपराध और प्रशासनिक नाकामी के आरोप लगाए। उन्होंने आवास, सुरक्षा और कई योजनाओं को लेकर भी तीखे सवाल उठाए।
चंडीगढ़ और मोहाली में ओला-उबर ड्राइवरों ने किराया बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है, जिसका सीधा असर कैब सेवाओं पर पड़ रहा है। ड्राइवरों का कहना है कि यह आंदोलन 16 जून तक जारी रह सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखी। उन्होंने पीएम मोदी को 'प्रधानसेवक' बताते हुए गरीब कल्याण से लेकर विकसित भारत तक की उपलब्धियां गिनाईं।
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में कीवी की खेती किसानों के लिए आमदनी का बड़ा साधन बन रही है। शामा से शुरू हुई यह खेती अब कौसानी समेत कई इलाकों में फैल गई है और ग्रामीण महिलाओं को भी रोजगार दे रही है।
बागेश्वर के विकास भवन परिसर में कैंटीन चलाने वाली नमन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पास की बंजर जमीन को उपजाऊ बनाकर ऑर्गेनिक किचन गार्डन तैयार कर लिया है, जिससे ताजी सब्जियां मिल रही हैं और बचत भी बढ़ी है।
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन के बाद छह प्रसूताओं की किडनी प्रभावित होने और आईसीयू में डायलिसिस चलने के मामले में सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर स्वास्थ्य लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से पूछा कि हर घटना के...
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सिजेरियन के बाद कुछ प्रसूताओं की किडनी प्रभावित होने का मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए, जबकि चिकित्सा मंत्री ने स्थिति को नियंत्रण में बताया।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत 12वीं में 70% से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों की कॉलेज फीस सरकार चुकाएगी, जो 6 लाख रुपये तक हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी जैसे हिल स्टेशन गर्मियों में पर्यटकों से खचाखच भरे हैं। दिल्ली के मुकाबले यहां तापमान करीब 10 डिग्री कम है, लेकिन बढ़ती भीड़ के साथ ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या बन गया है।
कुरुक्षेत्र के अस्पताल में नर्सों को फटकार लगाने का मामला बढ़ने पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया को हटाने की मांग को लेकर जिला नागरिक अस्पताल की स्टाफ नर्सें दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल पर रहीं। रेणु भाटिया ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है।
कोटा के चंद्रेशल मठ में महंत देवानंद महाराज की हत्या के चार दिन बाद भी गुत्थी नहीं सुलझी है। पुलिस नए ट्रस्ट गठन, संपत्ति विवाद और संतों के पुराने मतभेद समेत हर पहलू की पड़ताल कर रही है।
भानुप्रतापपुर की कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी ने चारामा के हाराडुला में देर रात रेत के अवैध उत्खनन पर छापा मारा, लेकिन खनिज विभाग के किसी अफसर ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने रात दो बजे तक धरना दिया।
बिहार के बहुचर्चित सुंदर यादव हत्याकांड के दो फरार आरोपी वसीम और अकरम को ऋषिकेश में बिहार पुलिस और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैरों में गोली लगी है और इलाज के साथ पूछताछ जारी है।
मुजफ्फरपुर में सोमवार देर रात नकाबपोश अपराधियों ने अलग-अलग जगहों पर लूटपाट और फायरिंग कर एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।