बिहार और महाराष्ट्र के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी देने वाली पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस आज से शुरू हो रही है, जिसे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन करीब 1,748 किलोमीटर का सफर तय करेगी और इसमें 'कवच' सुरक्षा प्रणाली समेत कई आधुनिक स...
शिवहर के प्रगतिशील किसान संजीत कुमार आधुनिक पोल्ट्री फार्मिंग से हर लॉट में 5.5 से 6.8 लाख रुपये तक कमा रहे हैं। उनके मुर्गे 45 दिन में तैयार हो जाते हैं और गुणवत्ता ऐसी कि व्यापारी खुद फार्म पहुंचकर खरीदारी करते हैं।
बर्धमान उत्तर विधानसभा सीट की मतगणना में अनियमितता का आरोप लगाते हुए भाजपा उम्मीदवार संजय दास कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचे हैं, जहां उनकी पुनर्गणना याचिका स्वीकार कर ली गई है और सुनवाई 26 जून 2026 को होगी।
कैमूर के सहयोग शिविर में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों को साफ संदेश दिया कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने अपराध पर 48 घंटे में कार्रवाई और मुंडेश्वरी धाम के विकास का भरोसा दिलाया।
पक्षियों के स्वर्ग केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में अफ्रीकन कैटफिश यानी मांगुर मछली का फैलाव जलीय जीवन और प्रवासी पक्षियों के भोजन को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे वन विभाग की चिंताएं गहरा गई हैं।
जयपुर एयरपोर्ट पर आधी रात उतरे एक चार्टर्ड विमान ने महाराष्ट्र की सियासत में नई अटकलों को हवा दे दी है, जिसमें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मौजूद होने की चर्चा है।
वडोदरा जिले के कोटंबी गांव के पास वडोदरा-हालोल रोड पर राजस्थान से सूरत जा रही लग्जरी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में सात लोगों की जान चली गई और 26 से अधिक यात्री घायल हो गए।
खरीफ सीजन की तैयारी में जून की तेज धूप का लाभ उठाकर की गई गहरी जुताई फसल को रोग-कीट से बचाती है, उत्पादन बढ़ाती है और सूखे में बीमा की तरह काम करती है।
बरसात के मौसम में बकरियों में फैलने वाली पीपीआर बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है। पशु चिकित्सक के अनुसार समय रहते टीका लगवाकर और बीमार बकरियों को अलग रखकर इस नुकसान से बचा जा सकता है।
पलामू के इंजीनियर रवि भारती ने अपने पालतू कुत्ते के लिए 18 हजार रुपये में एक गाय खरीदी थी, जो आज सालाना 80 से 90 लाख रुपये टर्नओवर वाले डेयरी कारोबार में बदल चुकी है और इससे करीब 20 लोगों को रोजगार मिला है।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने गढ़खल-कसौली सड़क की जर्जर हालत और बार-बार लगने वाले जाम का स्वतः संज्ञान लिया है और प्रस्तावित गढ़खल बाईपास परियोजना पर राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी।
अंबाला शहर की पुरानी सब्जी मंडी में दो खम्बा चौक के पास एक पुरानी दुकान का छज्जा अचानक गिर गया। मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें दो सुरक्षित हैं और एक को नागरिक अस्पताल भेजा गया है।
तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद अंबाला से देहरादून जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेज उछाल आया है। यहां जानिए इस रूट की बसों का किराया, समय और सुविधाएं।
खान सर ने अपनी कोचिंग में जिस अभ्यर्थी को रेवेन्यू ऑफिसर बताकर सम्मानित किया था, वह असल में एक डाटा एंट्री ऑपरेटर निकला। खान सर के मित्र विपिन सर ने वीडियो बनाकर इस बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है।
पश्चिम चंपारण के सागर सलवान ने इंजीनियरिंग की राह छोड़कर मॉडलिंग को चुना और अपने पहले ही प्रयास में 200 से अधिक प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए 'मिस्टर फेस ऑफ बिहार' का खिताब जीत लिया। अब वे राष्ट्रीय मंच पर 'मिस्टर इंडिया' की तैयारी में जुटे हैं।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।