बकरी पालकों के लिए जरूरी सलाह! बरसात से पहले लगवाएं पीपीआर का टीका, टलेगा बड़ा खतरा मध्य प्रदेश एक घंटा पहले 4
बरसात के मौसम में बकरियों में फैलने वाली पीपीआर बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है। पशु चिकित्सक के अनुसार समय रहते टीका लगवाकर और बीमार बकरियों को अलग रखकर इस नुकसान से बचा जा सकता है।

अगर आप बकरी पालन करते हैं तो बरसात का मौसम शुरू होने से पहले एक छोटी-सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है। इस मौसम में बकरियों में कई तरह की बीमारियां फैलती हैं और इनमें से कुछ इतनी खतरनाक होती हैं कि पशु की मौत तक हो सकती है। ऐसे में समय पर पीपीआर का टीका लगवाना बेहद जरूरी है।

पीपीआर का टीका क्यों है जरूरी

बरसात के दिनों में बकरियों में पीपीआर नामक बीमारी सबसे अधिक देखने को मिलती है और यही बीमारी इस मौसम में बकरियों की मौत की बड़ी वजह बनती है। यदि आप अपनी बकरियों को इस खतरनाक बीमारी से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो बारिश शुरू होने से पहले ही उन्हें पीपीआर का टीका जरूर लगवा लें। यह टीका बरसात के समय होने वाली बीमारियों से बकरियों की रक्षा करता है।

बीमार बकरियों को अलग रखें

विशेषज्ञ बताते हैं कि सिर्फ टीका लगवाना ही काफी नहीं है। अगर आपकी कोई बकरी बीमार दिख रही है तो उसे तुरंत स्वस्थ बकरियों से अलग बांध दें। इन दो बातों का ध्यान रखने पर आपकी बकरियां न तो बीमार होंगी और न ही उनकी जान को खतरा रहेगा, जिससे आपका आर्थिक नुकसान भी टल जाएगा।

एक्सपर्ट पशु चिकित्सक की राय

पशु चिकित्सक डॉक्टर अजय रघुवंशी का कहना है कि बरसात से पहले इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उनके अनुसार अगर घर पर बकरियां हैं तो बारिश से पहले उन्हें पीपीआर का टीका अवश्य लगवाएं, क्योंकि इस मौसम में यह बीमारी बकरियों में आम है और जानलेवा साबित हो सकती है।

बकरियों को सुरक्षित रखना है तो पीपीआर का टीका लगवाएं और बीमार दिखने वाली बकरियों को अन्य बकरियों से अलग बांधना शुरू कर दें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कहां और कैसे लगवाएं टीका

अगर आप अपने पशुओं को टीका लगवाने के लिए जगह तलाश रहे हैं तो संजय नगर स्थित पशु चिकित्सा कार्यालय पहुंचकर यह टीका लगवा सकते हैं। यहां बकरियों को निशुल्क टीका लगाया जाता है। इसके अलावा आप निजी अस्पताल से भी यह टीका लगवा सकते हैं।

कितने समय तक रहती है सुरक्षा

एक बार टीका लगवाने पर आपकी बकरी 6 महीने तक सुरक्षित रहती है। इस अवधि में बरसात के दिनों में फैलने वाली पीपीआर बीमारी आपकी बकरियों को छू भी नहीं पाती।

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!