बालाघाट-गर्रा रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन तो हो गया, लेकिन करोड़ों की लागत वाले इस पुल के बड़े हिस्से में फुटपाथ न होने और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। आकार ऐसा कि लोग इसे क्रिकेट बैट जैसा बता रहे हैं।
योग और गंगा घाटों के लिए मशहूर ऋषिकेश अब अपने फूड कल्चर से भी पहचाना जा रहा है, जहां एक ही शहर में दक्षिण भारत से लेकर राजस्थान तक के व्यंजन मिलते हैं।
चित्तौड़गढ़ के प्रताप नगर इलाके में लगातार बिजली कटौती से तंग आए लोगों ने आरएसीबी कार्यालय पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द समाधान न होने पर कार्यालय पर ताला लगाने की चेतावनी दी।
जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उसकी उपलब्धियों का ब्यौरा दिया और कहा कि देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नया इतिहास रचा है।
मौसम विभाग और मोबाइल अलर्ट से पहले गांव के लोग पशु-पक्षियों, कीट-पतंगों और बादलों के व्यवहार को देखकर बारिश का सटीक अनुमान लगा लेते थे। सागर जिले के 90 वर्षीय बुजुर्ग इस पुरानी परंपरा को याद करते हैं।
इंदौर में भारत की अध्यक्षता में हुई ब्रिक्स देशों की कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक 'इंदौर डिक्लेरेशन' के साथ संपन्न हुई। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार यह घोषणा-पत्र खाद्य सुरक्षा, जलवायु-अनुकूल खेती, कृषि व्यापार और डिजिटल कृषि को मजबूती देने...
शिमला के संजौली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक निजी स्कूल परिसर में मनीषा मित्तल नाम की युवती को तीन गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। प्रॉपर्टी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है और पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी है।
पानीपत में महिला एक्सईएन के 12 वर्षीय बेटे को अगवा कर अपहरणकर्ताओं ने डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, मगर हरियाणा पुलिस ने महज 11 घंटे में बच्चे को सुरक्षित छुड़ा लिया और एक महिला समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया।
बलौदाबाजार के खर्वे गांव में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब इतनी खतरनाक थी कि पीने के 10 से 15 मिनट के भीतर ही मौत हो जाती थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच के लिए दफन शवों में से एक को निकाला।
पटना फ्रूट एंड वेजिटेबल एसोसिएशन के अनुसार बारिश का मौसम शुरू होते ही आम के दाम बढ़ सकते हैं। फिलहाल मंडी में आम सस्ते दाम पर मिल रहे हैं, जिससे ग्राहकों को राहत है पर किसानों को मुनाफा नहीं हो रहा।
असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट समेत पांच सैन्यकर्मियों की जान चली गई। शहीदों में नावा क्षेत्र के पांचोता गांव के अग्निवीर खेमाराम कुमावत भी शामिल हैं।
धर्मनगरी उज्जैन में महापौर ने नॉनवेज दुकानों को शहरी सीमा से बाहर ले जाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस पहल पर जहां कई लोग समर्थन में हैं, वहीं व्यापारी इसे सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर संकट बता रहे हैं।
सागर की शेर सिंह चाट दुकान पिछले 62 साल से सीक्रेट मसाले के बेमिसाल स्वाद के लिए जानी जाती है। यह दुकान रोजाना दोपहर 2 बजे खुलती है और शाम अधिकतम 6 बजे तक बंद हो जाती है।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शिमला में संकेत दिया कि 2027 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ही होंगे। नड्डा ने साफ किया कि उनकी सक्रिय भूमिका राष्ट्रीय राजनीति में बनी रहेगी।
हिमाचल के हमीरपुर जिले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे शादी रचाकर भागने वाली एक महिला को पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से बड़सर बुलाकर गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवक का दावा है कि इस शादी में उसके करीब सात लाख रुपये खर्च हुए।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।