सिकराय उपकोष कार्यालय में तैनात 25 वर्षीय कनिष्ठ लेखाकार शीतल मीणा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने उपकोष अधिकारी और कुछ कर्मचारियों पर प्रताड़ना तथा जहर देने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हर पहलू से जांच कर रही है।
रायपुर में तेज आंधी-बारिश और कम दृश्यता के कारण दो विमानों को नागपुर भेज दिया गया। इन उड़ानों में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को पांच जून को साइबर अपराधियों ने पार्सल के नाम पर फोन कर धमकी दी। मामले की लिखित शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुटी है।
शिवसेना-UBT नेता संजय राउत ने कांग्रेस से अलग हुए समान विचारधारा वाले दलों के एक साथ आने की वकालत की है। उन्होंने इस पहल के लिए शरद पवार से नेतृत्व करने का आग्रह किया है।
उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी पति को धर दबोचा।
जैसलमेर 46 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि बांदा, रोहतक, पिलानी, वर्धा और श्रीगंगानगर में भी पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल लू जैसे हालात बने रहने की आशंका है।
उज्जैन में दो शातिर ठगों ने धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर 72 साल की एक बुजुर्ग महिला से करीब डेढ़ तोला सोने के आभूषण ठग लिए। आरोपियों ने महिला को उसके बेटे पर संकट का डर दिखाकर जाल में फंसाया।
एक कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट को लेकर की गई दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर सियासी बवाल मच गया है। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उन्हें 'मिस्टर बंटाधार' बताते हुए खुद कोर्ट की अवमानना का मामला दर्ज कराने का ऐलान किया है।
बिहार के चर्चित टेंडर घोटाला मामले में आरोपी ठेकेदार रिशु श्री को निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 25 जून तक बढ़ा दी। उन्हें पहले 14 दिनों के लिए बेउर जेल भेजा गया था और अब अवधि अगले 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी गई...
बिहार में चलती जनसाधारण ट्रेन में लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एमवीआई के पति देव कुमार रंजन को गोली मार दी। बादलाघाट और मानसी स्टेशन के बीच हुई इस घटना के बाद घायल को इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया है।
तृणमूल कांग्रेस से निलंबित नेता रिजू दत्ता ने अभिषेक बनर्जी पर पार्टी को कमजोर करने और वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने टीएमसी और कांग्रेस के संभावित विलय को भी कानूनी और व्यावहारिक रूप से मुश्किल बताया।
कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी गुरुवार को पश्चिम बंगाल CID मुख्यालय पहुंचे। कलकत्ता हाईकोर्ट ने उन्हें जांच में सहयोग का निर्देश देते हुए 2 सप्ताह तक किसी भी कठोर कार्रवाई से अंतरिम राहत दी है।
मध्य प्रदेश के रीवा में पुलिस ने एक लग्जरी कार से करीब 5 क्विंटल जिलेटिन रॉड और डेटोनेटर बरामद किए हैं। मौके से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में गगन सिनेमा के पास लूट के दौरान उत्तर प्रदेश के 42 वर्षीय मोहम्मद अनीश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान और चाकू बरामद कर लिया है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकाया और अपशब्द कहे। मामले में पटना साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।