मनोरंजन
एक घंटा पहले
2
विचारों
राम चरण की नई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में आ गई है। इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिका में हैं, मगर पर्दे पर उनके किरदार को जिस अंदाज में दिखाया गया है, उस पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स की राय है कि 'पेद्दी' में जाह्नवी को महज एक प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया गया है। अभिनेत्री के दृश्यों को लेकर मचे बवाल के बीच फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने माफी भी मांगी है। इसी बीच जाह्नवी की एक कथित लीक चैट सामने आई है, जिसमें वह बोल्ड दृश्यों को लेकर बात करती नजर आ रही हैं।
जाह्नवी कपूर की लीक चैट वायरल
सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की जो बातचीत तेजी से शेयर की जा रही है, उसने फिल्म से जुड़ी बहस को और गरमा दिया है। इस चैट में फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके सामने आई असहजता का जिक्र किया गया है।
शूटिंग में असहज थीं जाह्नवी
वायरल हो रही चैट में बताया गया है कि जाह्नवी ने 'पेद्दी' के मेकर्स से दो टूक कह दिया था कि उनके कमर और ब्रेस्ट से जुड़े कोई शॉट नहीं लिए जाएंगे, और इस मामले में राम चरण ने भी उनका साथ दिया था। चैट के मुताबिक, जब अभिनेत्री ने ऐसे दृश्यों के लिए मना किया तो मेकर्स नाराज हो गए। हालांकि राम चरण ने भी इन दृश्यों पर अपनी नाराजगी जाहिर की और साफ कहा कि इस तरह के एंगल से सीन शूट न किए जाएं।
परेशान नजर आईं अभिनेत्री
एक और कथित चैट के मुताबिक, जाह्नवी ने ऐसे अश्लील कैमरा एंगल को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर रखी थी। इन दृश्यों पर चिंता जताते हुए उन्होंने लिखा था- 'आपको अंदाजा भी नहीं है कि मैं किस मुश्किल से गुजर रही हूं। लगातार उन्हें समझाने की कोशिश कर रही हूं।' इसी बातचीत में पेरेंट्स की मौजूदगी का भी उल्लेख है। कथित तौर पर जाह्नवी श्रीलीला का जिक्र करती हैं और बताती हैं कि अगर उनके पिता, प्रोड्यूसर बोनी कपूर इस मामले में उनकी ओर से दखल देते तो हालात और बिगड़ सकते थे।
Comments
0 comment