राजस्थान PTET 2026: बीएड प्रवेश परीक्षा कल, सेंटर पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी नियम करियर एक महीने पहले 33
राजस्थान की बीएड प्रवेश परीक्षा PTET 2026 कल सिंगल शिफ्ट में आयोजित होगी। केंद्र के लिए रवाना होने से पहले अभ्यर्थी जरूरी गाइडलाइंस एक बार जरूर पढ़ लें।

राजस्थान में बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले की चाहत रखने वाले लाखों युवाओं का इंतजार कल खत्म होने जा रहा है। प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट यानी PTET 2026 का आयोजन कल किया जाएगा। परीक्षा देने के लिए घर से निकलने से पहले अभ्यर्थियों को संबंधित दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लेने चाहिए, अन्यथा सेंटर पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कहां और कितने अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

उपलब्ध जानकारी के अनुसार पीटीईटी परीक्षा राज्य के 41 जिलों में बनाए गए 300 केंद्रों पर होगी। इन केंद्रों पर कुल 1 लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए जयपुर में एक हाईटेक कमांड सेंटर तैयार किया गया है, वहीं संवेदनशील केंद्रों पर नजर रखने के लिए एआई आधारित सॉफ्टवेयर की मदद ली जाएगी।

प्रवेश और परीक्षा का समय

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सुबह सात बजे से 8:30 मिनट तक ही प्रवेश दिया जाएगा, जबकि परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसका मतलब है कि उम्मीदवारों को सेंटर पर करीब एक घंटा पहले पहुंच जाना चाहिए। प्रवेश केवल बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही मिलेगा।

किसके पास है आयोजन की जिम्मेदारी

इस वर्ष पीटीईटी कराने की जिम्मेदारी वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा को सौंपी गई है। यूनिवर्सिटी ने इस परीक्षा के एडमिट कार्ड आठ जून को ही जारी कर दिए थे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड यानी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

सिंगल शिफ्ट में होगी तीन घंटे की परीक्षा

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा सिंगल शिफ्ट में आयोजित होगी और उम्मीदवारों को इसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। बता दें कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार आवेदकों की संख्या कुछ कम है, फिर भी प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रहने की उम्मीद है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए राज्य के 944 बीएड कॉलेजों में दाखिला मिलेगा।

सेंटर पर अपने साथ क्या ले जाएं

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटा पहले पहुंच जाएं और अपने साथ ये जरूरी दस्तावेज लेकर जाएं:

  • प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड
  • एक वैध फोटो आईडी, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस आदि
  • पासपोर्ट साइज फोटो, यदि एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट न हो
  • पारदर्शी पेन और अन्य जरूरी स्टेशनरी

किन बातों का रखें खास ध्यान

  • मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
  • देरी से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • ओएमआर शीट भरते समय दिए गए निर्देशों का सही ढंग से पालन करें।
  • परीक्षा के दौरान शांति एवं अनुशासन बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से बचें।
रितु चौधरी पाबना की शिक्षा एवं रोजगार रिपोर्टर हैं, जो रिजल्ट, भर्ती और सरकारी नौकरियों पर रिपोर्टिंग करती हैं। परीक्षा परिणाम, नोटिफिकेशन और भर्ती प्रक्रिया की ताजा जानकारी वे सटीकता से देती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए उनकी रिपोर्ट्स बेहद उपयोगी हैं।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप