कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे रोकें, जानिए कब तक रहेंगे वे ताज़ा जीवनशैली एक महीने पहले 21
आलू काटने के थोड़ी देर बाद ही उसका रंग काला पड़ने लगता है। कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप कटे हुए आलू को घंटों तक ताज़ा रख सकते हैं।

आलू को काटने के कुछ ही पलों बाद उसका रंग बदलने लगता है और वह काला पड़ने लगता है। यही वजह है कि ज़्यादातर लोग जब सब्ज़ी बनानी होती है, ठीक उसी समय आलू को छीलकर काटना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ज़रूरत से ज़्यादा आलू कट जाते हैं और फिर समझ नहीं आता कि उन्हें काला पड़ने से कैसे बचाया जाए। विकल्प न सूझने पर अक्सर लोग कटे हुए आलू फेंक देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप न सिर्फ़ आलू को काला पड़ने से रोक सकते हैं, बल्कि उन्हें घंटों तक ताज़ा भी रख सकते हैं। आइए जानते हैं ये उपाय क्या हैं।

कटे हुए आलू को काला पड़ने से बचाने के तरीके

  • ठंडे पानी में डुबोकर रखें: अगर आपने ज़रूरत से ज़्यादा आलू काट लिए हैं, तो उन्हें फ़ौरन पानी में डाल दें। इसके लिए किसी बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें कटे हुए आलू डुबो दें। ऐसा करने से आलू का रंग काला नहीं पड़ेगा। अगर आप कमरे के तापमान वाले पानी में आलू रख रहे हैं, तो उन्हें एक से दो घंटे तक रखा जा सकता है। ध्यान रहे कि आलू पूरी तरह पानी में डूबे हों। अगर आलू का कोई भी हिस्सा पानी से बाहर रहेगा, तो वह काला पड़ सकता है।

  • सिरके और नींबू वाले पानी में रखें: अगर आप चाहते हैं कि कटे हुए आलू लंबे समय तक काले न पड़ें, तो पानी में एक नींबू का रस और एक चम्मच विनेगर मिला लें। इसके बाद इस पानी समेत आलू को फ्रिज में रख दें। इस तरीके से आलू आराम से 20 से 22 घंटों तक काले नहीं पड़ेंगे।

इन बातों का भी रखें खास ध्यान

आलू को पानी से निकालने के बाद उसे कपड़े से पोंछकर अतिरिक्त पानी हटा लें और फिर ही इस्तेमाल करें। आलू को हमेशा स्टील के चाकू से ही काटें, क्योंकि लोहे के चाकू से काटने पर उन पर काले दाग जल्दी पड़ सकते हैं। सामान्य तापमान पर आलू को एक से दो घंटे तक पानी में भिगोकर रखा जा सकता है, लेकिन इससे ज़्यादा समय होने पर उनमें से बदबू आने लगती है।

प्रिया नायर पाबना की लाइफस्टाइल एवं फैशन एडिटर हैं, जो फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल ट्रेंड्स कवर करती हैं। रिश्तों, संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर भी वे लिखती हैं। उनका लेखन आधुनिक और भारतीय जीवनशैली का संतुलन पेश करता है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप