Health Tips: महज 2 रुपये के नींबू से तैयार करें घरेलू एनर्जी ड्रिंक, गर्मी में मिलेगी फौरन राहत, जान लें बनाने का तरीका जीवनशैली एक महीने पहले 23
गर्मी में पसीने के साथ शरीर से निकलने वाले जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई के लिए नींबू, काला नमक और सेंधा नमक से बनी देसी ड्रिंक बेहद कारगर मानी जा रही है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार यह सस्ता पेय शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।

तेज गर्मी के मौसम में शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है और इसी के साथ कई जरूरी पोषक तत्व भी बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में एक बेहद सस्ती और घरेलू ड्रिंक लोगों के बीच राहत का जरिया बन रही है, जिसे बनाने में सिर्फ 2 रुपए के नींबू का इस्तेमाल होता है।

गर्मी में क्यों होती है कमजोरी

खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. संतोष मौर्य के मुताबिक, गर्मी के दिनों में पसीने के रूप में शरीर से अत्यधिक पानी बाहर निकलता है। इसके साथ ही शरीर के लिए आवश्यक मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भी कम हो जाते हैं। यही वजह है कि व्यक्ति को कमजोरी, चक्कर आना और थकान जैसी परेशानियां महसूस होने लगती हैं।

सस्ती और असरदार देसी ड्रिंक

इन समस्याओं से बचने के लिए घर पर तैयार होने वाली एक देसी ड्रिंक काफी फायदेमंद साबित हो रही है। खास बात यह है कि इसे बनाने में किसी महंगी सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। हर घर में आसानी से मिलने वाले नींबू, काला नमक और सेंधा नमक से ही यह तैयार हो जाती है। मात्र 2 रुपए के नींबू से बनने वाला यह घरेलू पेय शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग इसका बड़े पैमाने पर सेवन कर रहे हैं और आयुर्वेद विशेषज्ञ भी इसे बेहद प्रभावी और सेहतमंद मानते हैं।

सेहत के लिए कैसे फायदेमंद

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मददगार होता है। वहीं काला नमक और सेंधा नमक शरीर में सोडियम, पोटेशियम और क्लोराइड जैसे आवश्यक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और व्यक्ति लंबे समय तक तरोताजा बना रहता है।

प्रिया नायर पाबना की लाइफस्टाइल एवं फैशन एडिटर हैं, जो फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल ट्रेंड्स कवर करती हैं। रिश्तों, संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर भी वे लिखती हैं। उनका लेखन आधुनिक और भारतीय जीवनशैली का संतुलन पेश करता है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप