जीवनशैली
6 घंटे पहले
7
विचारों
बेलपत्र के औषधीय गुण
धार्मिक मान्यताओं में बेलपत्र का विशेष स्थान है और इसे महादेव के त्रिशूल का स्वरूप माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तरह महादेव का त्रिशूल दुष्टों का विनाश करता है, उसी तरह बेलपत्र का सेवन शरीर की कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखता है। स्वास्थ्य के नजरिए से यह पत्तियां किसी रामबाण औषधि से कम नहीं हैं।
पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत
बलिया की आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना तिवारी का कहना है कि बेलपत्र का इस्तेमाल मुख्य रूप से पाचन तंत्र को सुधारने के लिए किया जाता है। अक्सर लोग गलत खानपान के कारण पेट संबंधी विकारों से जूझते रहते हैं। ऐसे में बेलपत्र का नियमित सेवन काफी लाभकारी साबित हो सकता है।
IBS की समस्या का समाधान
डॉ. वंदना तिवारी ने बताया कि इरिटेबल बाउल सिंड्रोम यानी IBS एक गंभीर स्थिति है, जिसमें आंतों में सूजन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस रोग के कारण मरीजों को कभी दस्त तो कभी कब्ज का सामना करना पड़ता है, जो जीवनशैली को काफी प्रभावित करता है। बेलपत्र के औषधीय गुण इस स्थिति में आंतों को आराम पहुंचाते हैं और कब्ज व दस्त दोनों तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होते हैं।
Comments
0 comment