राष्ट्रीय राजनीति
2 घंटे पहले
11
विचारों
सबरीमाला में सुरक्षा में भारी सेंध
प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं। मंदिर के सन्निधानम स्थित स्ट्रॉन्ग रूम से एक बेहद कीमती सोने का मुकुट गायब होने का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि चोरों ने मंदिर के खजाने में रखे असली मुकुट को हटाकर उसकी जगह एक नकली मुकुट रख दिया था, ताकि चोरी का पता तुरंत न चल सके।
जांच के दौरान हुआ खुलासा
यह चौंकाने वाला सच तब सामने आया जब हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत एक विशेष जांच प्रक्रिया शुरू की गई। इस जांच का नेतृत्व जस्टिस के.टी. शंकरन कर रहे थे। जांच टीम ने जब स्ट्रॉन्ग रूम की तलाशी ली, तो उन्हें वहां रखे गए सामानों में बड़ा अंतर मिला। मौके पर 446 ग्राम वजन वाला सोने का मुकुट गायब था, जिसे वर्ष 2012 में तमिलनाडु के कुछ श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में भेंट किया गया था।
अन्न आभूषण भी गायब
जांच का दायरा बढ़ा तो अन्य चीजों की भी पड़ताल की गई। इस दौरान आरणमुला देवस्वोम के स्ट्रॉन्ग रूम से चार ग्राम वजन की सोने की एक माला भी कम पाई गई। यह स्पष्ट है कि मंदिर की तिजोरी में लंबे समय से हेरफेर चल रही थी।
CCTV की निगरानी से बाहर था मुकुट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोने का यह मुकुट जिस स्थान पर रखा गया था, वह हिस्सा सीसीटीवी कैमरों की सीधी निगरानी से बाहर था। सुरक्षा की इस खामी का फायदा उठाकर ही मुकुट को बदला गया। अब देवस्वोम बोर्ड इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा में हुई इस चूक के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Comments
0 comment