जीवनशैली
एक घंटा पहले
2
2
विचारों
विचारों
मेहमानों के आने या किसी पार्टी पर चटपटे स्टार्टर की तलाश है तो दही कबाब बेहतरीन विकल्प है। जानिए घर पर इसे बनाने की आसान रेसिपी, जिसमें काजू की स्टफिंग के साथ कुरकुरी परत तैयार होती है।
घर में मेहमानों का आना हो, कोई छोटी-मोटी पार्टी हो या फिर शाम के नाश्ते में कुछ चटपटा खाने का मन करे, तो अक्सर लोगों के दिमाग में टिक्की चाट, भल्ले पापड़ी और गोलगप्पे जैसी चीज़ें ही घूमने लगती हैं। मगर इन सबका स्वाद तब तक ही याद रहता है, जब तक आपने दही कबाब चखा नहीं होता। यह एक बेहद लोकप्रिय भारतीय स्टार्टर है, जिसे इसके निराले स्वाद के लिए पसंद किया जाता है।
बाहर से एकदम कुरकुरे और अंदर से इतने नरम कि मुंह में रखते ही घुल जाएं—दही कबाब वाकई लाजवाब लगते हैं। इनका स्वाद ऐसा होता है कि हर कोई इन्हें एक बार ज़रूर आज़माना चाहता है। यहां हम आपके लिए दही कबाब बनाने की बेहद सरल रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप झटपट नोट कर सकते हैं।
ज़रूरी सामग्री
- ½ बड़ा चम्मच घी
- ½ कप काजू
- ⅓ कप तली हुई प्याज
- 1 छोटा चम्मच सौंफ (कुटी हुई)
- 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
- ¼ कप हरी धनिया पत्ती (कटी हुई)
- नमक स्वादानुसार
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
- 2 बड़ा चम्मच गाढ़ा छना हुआ दही
- गाढ़ा छना हुआ दही
- नमक
- कुटी हुई काली मिर्च
- ब्रेड क्रम्ब्स
- घिसा हुआ जायफल
- कुटा हुआ पोहा
- शैलो फ्राई करने के लिए जरूरत के अनुसार तेल
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें और उसमें काजू को सुनहरा होने तक तल लें। इसके बाद इन्हें प्लेट में निकालकर बारीक काट लें।
- अब एक बाउल में तली हुई प्याज, कुटी हुई सौंफ, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर इसमें दही मिलाएं और इस स्टफिंग को अलग रख दें।
- इसके बाद एक अलग प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स और कुटा हुआ पोहा लेकर दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- अब एक बर्तन में दही, नमक, काली मिर्च पाउडर, ब्रेड क्रम्ब्स, घिसा हुआ जायफल और भुना हुआ बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इसके बाद दही वाले इस मिश्रण को अपनी हथेली पर फैलाएं और बीच में हल्का सा गड्ढा बनाकर उसमें काजू वाली स्टफिंग भरें। फिर इसे चारों ओर से बंद करते हुए गोल आकार दे दें।
- अब इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स और पोहे वाले मिश्रण में लपेटें और सुनहरा व कुरकुरा होने तक फ्राई करें। तैयार दही कबाब को चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
Comments
0 comment