मध्य प्रदेश
2 घंटे पहले
3
विचारों
ग्वालियर जिले के बिजौली थाना क्षेत्र में एक हिट एंड रन की दिल दहला देने वाली वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिखता है कि एक तेज रफ्तार आर्टिगा का चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रक को ओवरटेक करता है और सामने जा रहे ई स्कूटी पर सवार चार लोगों को जोरदार टक्कर मार देता है। टक्कर के बाद लोग हवा में उछलते हुए दिखाई देते हैं।
होटल से खाना खाकर लौट रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक शहर के गणेशपुरा में रहने वाला एक परिवार होटल में खाना खाने के बाद स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पर सवार पांचों लोग हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर यूपी नंबर की आर्टिगा गाड़ी के चालक को पकड़ लिया।
परिवार ने खोई दो मासूम जिंदगियां
इस भीषण हादसे में स्कूटी सवार रवि राजे, नरेंद्र सिंह, अजय सिंह और दो बच्चे निशांत राजे व गर्वित राजे गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान 5 साल के निशांत राजे और 6 साल के गर्वित राजे ने दम तोड़ दिया। दोनों मासूम गणेशपुरा के रहने वाले थे। रवि राजे, नरेंद्र सिंह और अजय सिंह का इलाज अब भी चल रहा है और डॉक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर बताई है।
यह हादसा बीते 6 जून की रात बिजौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव इलाके में हुआ। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। बिजौली पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे से नाराज परिजनों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। वहीं एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजी है। इस हादसे ने इलाके के लोगों में डर पैदा कर दिया है।
Comments
0 comment