बालों पर टमाटर का रस लगाने के फायदे और इसे लगाने के आसान तरीके जानें जीवनशैली 47 मिनट पहले 2
गर्मी में पसीने और धूल से बेजान हुए बालों के लिए टमाटर का रस एक प्राकृतिक उपाय है। जानिए यह बालों के लिए क्यों फायदेमंद है और इसे लगाने के दो आसान तरीके।

गर्मी का मौसम सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि त्वचा और बालों पर भी अपना असर छोड़ता है। इस मौसम में धूल, तेज धूप और पसीने की वजह से बालों की हालत खराब होने लगती है, इसलिए उनकी देखभाल पर खास ध्यान देना जरूरी हो जाता है। समय-समय पर बालों को अच्छी तरह साफ करते रहें और उनकी कंडीशनिंग के लिए भी कुछ घरेलू उपाय अपनाते रहें। पसीने की वजह से अक्सर बाल चिपचिपे और रूखे-सूखे झाड़ू जैसे नजर आने लगते हैं। ऐसी स्थिति में टमाटर का रस आपके बहुत काम आ सकता है। इसके इस्तेमाल से बालों की चमक बढ़ती है और वे ज्यादा स्वस्थ बनते हैं। आइए जानते हैं बालों पर टमाटर का रस लगाने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

टमाटर का रस बालों के लिए क्यों है फायदेमंद

टमाटर का उपयोग केवल खाने में ही नहीं, बल्कि त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने के लिए भी किया जाता है। यह बालों के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद जरूरी विटामिन और प्राकृतिक एसिड स्कैल्प को साफ रखने में मदद करते हैं। टमाटर में विटामिन सी, पोटेशियम, फोलिक एसिड और विटामिन के भी पाया जाता है। इसके अलावा लाल रंग के टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट और साइट्रिक एसिड होता है, जो बालों की सेहत के लिए लाभदायक साबित होता है।

बालों पर टमाटर का रस लगाने का पहला तरीका

इसके लिए सबसे पहले 1 बड़ा और पका हुआ टमाटर लें और उसे कद्दूकस की मदद से कस लें। चाहें तो आप इसे पीस भी सकते हैं या अच्छी तरह मैश कर सकते हैं। इसके बाद टमाटर का रस निकालकर उसे स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगाएं। करीब 10 मिनट तक इस रस से सिर की हल्की मालिश यानी चंपी करें। फिर इसे 15-20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और अंत में सादे पानी या किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

बालों पर टमाटर का रस लगाने का दूसरा तरीका

टमाटर का रस लगाने का एक और तरीका यह है कि आप इसका रस निकालकर उसमें 2 चम्मच दही मिला लें। अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर बालों पर लगाएं और करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें। तय समय के बाद बालों को पानी से धोकर किसी माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। जिन लोगों के बाल बहुत ज्यादा रूखे यानी ड्राई रहते हैं, उनके लिए यह उपाय खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!