269 करोड़ की कमाई करने वाली 'भूत बंगला' अब OTT पर, अक्षय-परेश-राजपाल की तिकड़ी देगी हंसी की डबल खुराक मनोरंजन एक महीने पहले 18
अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर आ रही है। फिल्म 12 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

अक्षय कुमार के चाहने वालों का इंतजार आखिरकार थम गया है। बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की मस्तीभरी तिकड़ी डिजिटल मंच पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर है। प्रियदर्शन की हिट हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' OTT रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है। 17 अप्रैल को थिएटर में दस्तक देने वाली यह फिल्म अब घर बैठे दर्शकों को गुदगुदाने आ रही है। मेकर्स की ओर से OTT रिलीज की घोषणा होते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और सभी ठहाके लगाने के मूड में हैं।

कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म

नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए जानकारी दी कि 'भूत बंगला' इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म 12 जून 2026 को OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

पोस्ट में मजेदार अंदाज में लिखा गया, 'जोर जोर से बोलके सबको डरा दो भूत बंगला में जल्द एंट्री होगी। देकें भूत बंगला, जो 12 जून को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।'

बॉक्स ऑफिस पर कमाई और बजट

'भूत बंगला' की बॉक्स ऑफिस सफलता पर नजर डालें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 269 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने अपनी लागत से कहीं ज्यादा, यानी बजट से दोगुने से भी अधिक कारोबार किया है। फिल्म का बजट 120 करोड़ था। घरेलू बाजार की बात करें तो इसका ग्रॉस कलेक्शन 215 करोड़ रुपये रहा।

इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म दर्शकों को हंसाने में पूरी तरह कामयाब रही। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी कई वर्षों बाद एक साथ लौटी थी, जिसे पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों का हुजूम सिनेमाघरों में उमड़ पड़ा था।

फिल्म की स्टारकास्ट

प्रियदर्शन के निर्देशन और एकता कपूर के निर्माण में बनी 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए। उनके साथ वामिका गाब्बी की जोड़ी खूब जमी। फिल्म में मिथिला पालकर ने अक्षय की बहन का किरदार निभाया।

इनके अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, असरानी, जिस्सू सेनगुप्ता, राजेश शर्मा और मनोज जोशी जैसे मंझे हुए कलाकार भी फिल्म का हिस्सा रहे। सभी सितारों की कॉमिक टाइमिंग बेहद शानदार रही।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की शुरुआत लंदन से होती है, जहां अक्षय कुमार अपनी बहन और पिता के साथ रहते हैं। वह अपनी बहन की शादी की तैयारियों में जुटे हैं और इसके लिए एक वेडिंग डेस्टिनेशन तय करना चाहते हैं। इसी दौरान उनके पास एक वसीयत आती है, जिससे पता चलता है कि उनके बाबा ने एक बंगला उनके नाम कर दिया है।

इस बंगले के लालच में अक्षय कुमार भारत आते हैं और तय करते हैं कि बहन की शादी यहीं होगी। उन्हें इस बात की भनक तक नहीं होती कि बंगले पर भूत का साया है। शादी की तैयारियां शुरू होती हैं और भूत की आहट मिलने के बावजूद इसी घर में विवाह करने का फैसला लिया जाता है। आगे की कहानी में भरपूर हंसी के साथ हल्का-फुल्का डर भी मौजूद है।

आन्या कपूर पाबना के मनोरंजन रिपोर्टर हैं, जो बॉलीवुड, ओटीटी और टेलीविजन की खबरें कवर करते हैं। फिल्मों, वेब सीरीज, सेलिब्रिटी और बॉक्स ऑफिस पर उनकी पैनी नजर रहती है। वे मनोरंजन जगत की हलचल को रोचक अंदाज में दर्शकों तक लाते हैं।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप