Alpha का फर्स्ट टीजर: आलिया का धांसू एक्शन और बॉबी देओल का हरियाणवी तेवर, मगर फैंस पूछ रहे— शरवरी कहां? मनोरंजन एक घंटा पहले 2
वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स की पहली वुमन-सेंट्रिक फिल्म 'अल्फा' का फर्स्ट टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें आलिया भट्ट और बॉबी देओल की झलक है। दूसरी लीड शरवरी वाघ के टीजर से नदारद रहने पर फैंस सवाल उठा रहे हैं।

'अल्फा' की रिलीज को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है और माना जा रहा है कि यह फिल्म इसी साल बड़ा धमाका करेगी। यह वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की पहली वुमन-सेंट्रिक स्पाई फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का फर्स्ट टीजर सामने रखा है, लेकिन इसमें केवल आलिया भट्ट और बॉबी देओल की ही झलक देखने को मिलती है। आलिया जहां दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं, वहीं बॉबी देओल का हरियाणवी लहजा टीजर में साफ सुना जा सकता है। हालांकि इस जोरदार टीजर को देखने के बाद भी फैंस का एक ही सवाल है— फिल्म की दूसरी लीड शरवरी वाघ आखिर कहां हैं और उन्हें टीजर से क्यों गायब रखा गया।

टीजर में दिखी अल्फा के प्लॉट की झलक

टीजर में दिखाया गया है कि बॉबी देओल आलिया भट्ट के पिता की भूमिका में हैं, जिन्होंने उन्हें बचपन से ही एक खास मिशन 'अल्फा' के लिए तैयार किया है। वे बचपन से सिखाते आए हैं कि वुल्फ की बेटी भी वुल्फ ही होती है। टीजर की शुरुआत आलिया के बर्थडे सेलिब्रेशन से होती है, जहां बॉबी उन्हें एक खास तोहफा देते हैं। जैसे ही वे इसे खोलती हैं, उनके सामने मिशन की जानकारी और आगे का मकसद स्पष्ट हो जाता है। टीजर देखकर लगता है कि यह कई परतों वाली कहानी होगी, जिसमें धीरे-धीरे राज खुलेंगे। एक्शन के साथ-साथ इसमें सस्पेंस और थ्रिल का भी बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा। आगे कहानी किस ओर मुड़ती है और आलिया किसके खिलाफ मिशन की तैयारी कर रही हैं, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

आलिया और बॉबी का एक्शन अवतार

टीजर में आलिया भट्ट बाइक पर स्टंट करते, दमदार फाइट सीन देते और गोलियां चलाते दिखाई देती हैं। वे ब्लैक फाइटर लुक में हैं और यह अंदाज पूरी तरह एक्शन से भरा है। पहली बार वे इस तरह की किसी भूमिका में नजर आ रही हैं और यह नया लुक उन पर खूब जच रहा है। दूसरी ओर बॉबी देओल आलिया के पिता के किरदार में पूरे टीजर में उन्हें ट्रेनिंग देते दिखते हैं। बचपन से लेकर बड़े होने तक वे एक्ट्रेस को तैयार करते नजर आते हैं और उनका किरदार भी बेहद दमदार लग रहा है। बॉबी ज्यादातर सीन में या तो ब्लैक सैंडो में दिखते हैं या उन्होंने ब्लैक सूट पहना है। आलिया और बॉबी दोनों के कंधे पर खास 'अल्फा' मार्क की झलक भी दिखती है, जो उनके मिशन का निशान है।

फैंस का रिएक्शन

टीजर सामने आते ही फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। कई फैंस इसे देखकर बेहद उत्साहित हैं और बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों को आलिया का एक्शन अवतार खासा पसंद आ रहा है, तो कई का कहना है कि बॉबी अपने बेस्ट फॉर्म में चल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बॉबी अपने बेस्ट फॉर्म में हैं, आलिया दमदार हैं, उनका यह अंदाज भा गया।' एक अन्य ने लिखा, 'बॉबी फिल्म में विलेन हैं, यह सस्पेंस आगे चलकर खुलने वाला है और कहानी अलग ही मोड़ ले लेगी।' किसी ने टिप्पणी की, 'आलिया क्या मस्त एक्शन कर रही है।' वहीं कुछ दर्शकों को टीजर में शरवरी वाघ की कमी बेहद खली। एक शख्स ने सवाल किया, 'आलिया की तरह शरवरी भी तो लीड एक्ट्रेस हैं, फिर वे टीजर से क्यों गायब हैं?' एक अन्य ने पूछा, 'शरवरी को क्यों नहीं रखा, क्या वे अब फिल्म में नहीं हैं?' किसी ने अंदाजा लगाते हुए लिखा, 'लगता है ट्रेलर में शरवरी की धांसू एंट्री होगी, इसी वजह से वे यहां नदारद हैं।'

फिल्म की रिलीज डेट

बता दें कि आलिया भट्ट और बॉबी देओल स्टारर 'अल्फा' पहले 10 जुलाई को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है। फिल्म अब एक हफ्ते पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसकी नई रिलीज डेट 3 जुलाई तय की गई है। शिव रवैल इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और यह यशराज बैनर के तले प्रोड्यूस की जा रही है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!