उपनाम: यूपी न्यूज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश: ज्ञान के पंख बच्चों को दिलाएंगे बुलंदी, स्कूल चलो अभियान को बनाएं जन-आंदोलन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से शुरू हो रहे स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण को लेकर राज्यवासियों, शिक्षकों और अभिभावकों के नाम एक विशेष पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने शिक्षा को सर्वोपरि बताते हुए इसे सामूहिक जिम्मेदारी बनाने का आह्व...
अयोध्या राम मंदिर दान विवाद: विष्णु शंकर जैन की मांग, सरकार के नियंत्रण से बाहर हो मंदिरों का संचालन
राम मंदिर दान में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मंदिरों के प्रबंधन को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक नई व्यवस्था बनाने की वकालत की है।
अलीगढ़: चलती बस में ड्राइवर को आया दिल का दौरा, यात्रियों ने दिखाई बहादुरी तो टल गया बड़ा हादसा
अलीगढ़ में मथुरा डिपो की एक बस के चालक को सफर के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ गया। यात्रियों की सूझबूझ और तत्परता ने एक बड़े हादसे को होने से बचा लिया, हालांकि चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
उत्तर प्रदेश भाजपा में बड़ा फेरबदल: मनीष दीक्षित को फिर सौंपी गई प्रदेश मीडिया प्रभारी की कमान
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में मीडिया प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अनुभवी नेता मनीष दीक्षित को फिर से प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। वे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम का हिस्सा होंगे।
कानपुर में लखनऊ अग्निकांड का असर: काकादेव कोचिंग हब में 30 से अधिक संस्थानों पर चला प्रशासन का डंडा
लखनऊ में हाल ही में हुई आगजनी की घटना के बाद कानपुर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। काकादेव स्थित कोचिंग हब में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले 30 से अधिक कोचिंग सेंटरों को प्रशासन ने सील कर दिया है और 60 अन्य को कड़े नोटिस थमाए हैं।
लखनऊ अग्निकांड: 19 इंजीनियर्स और 6 PCS अधिकारियों पर गिरेगी गाज, लापरवाही की हुई पुष्टि
लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन अब सख्त हो गया है। जांच रिपोर्ट में कुल 25 अधिकारियों की लापरवाही सामने आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
बीजेपी के गढ़ सरोजनीनगर में अखिलेश यादव का बड़ा दांव, साइकिल और हैंडल को लेकर चर्चा तेज
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ की हाई प्रोफाइल सीट सरोजनीनगर से राजनीतिक बिगुल फूंक दिया है। इस दौरान उन्होंने हैंडल छोड़कर साइकिल चलाने वाली टिप्पणी कर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
गाजियाबाद के लिए खुशखबरी, जाम से मुक्ति दिलाने के लिए तैयार हो रहा 45 मीटर चौड़ा आउटर रिंग रोड
गाजियाबाद में यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए जीडीए 90.91 करोड़ की लागत से 5.8 किलोमीटर लंबा आउटर रिंग रोड बनाने जा रहा है। इसके साथ ही प्रसिद्ध एलिवेटेड रोड पर रामसेतु द्वार का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है।
लखनऊ अग्निकांड: मां को फोन कर भविष्य ने कहा- शायद अब जिंदा नहीं बचूंगा, 16 दिन पहले ही लगी थी नौकरी
लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में सोनीपत के युवक भविष्य की मौत हो गई। मौत से पहले उसने अपनी मां को वीडियो कॉल कर स्थिति की भयावहता के बारे में बताया था।
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: कौन है फूलकांत मिश्रा, जिसकी आलीशान लाइफस्टाइल और संपत्ति पर उठे सवाल
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में SIT की जांच तेज हो गई है और अब फूलकांत मिश्रा नाम का शख्स चर्चा में है। मंदिर के आभूषणों के रखरखाव से जुड़े फूलकांत की अचानक बढ़ी संपत्ति ने जांच एजेंसियों का ध्यान आकर्षित किया है।
यूपी का बांदा फिर बना देश का सबसे गर्म शहर, तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस के पार
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और यह एक बार फिर देश का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी भी दी है।
जमीन की पैमाइश के नाम पर 5 हजार की घूस लेते दबोचा गया राजस्व निरीक्षक, जानें कैसे फंसा
बलिया की सदर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक राम प्रताप राम को एंटी करप्शन टीम ने जमीन पैमाइश के बदले 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता की सूचना पर 14 सदस्यीय टीम ने तहसील परिसर में जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।
नीति आयोग की 11वीं बैठक में पहुंचे सीएम योगी, बोले- विकसित भारत के संकल्प को गति दे रहा यूपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। बैठक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है।
वाराणसी: बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिली नर्सिंग छात्रा की लाश, प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून
वाराणसी के सारनाथ इलाके में एक जीएनएम छात्रा का शव संदिग्ध हालत में एक बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिला, जिससे सनसनी फैल गई। बैग से गर्भपात की दवाएं मिलने के बाद उसके सहपाठी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
महोबा का मुड़हरा गांव: सालों से बूंद-बूंद पानी को तरसते लोग, 40 से ज्यादा युवा कुंवारे, कोई बेटी ब्याहने को तैयार नहीं
महोबा मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर दूर मुड़हरा गांव पानी के भीषण संकट से जूझ रहा है। नमामि गंगे योजना के तहत ढाई साल पहले पाइपलाइन और टंकी तो बनी, पर नलों में आज तक एक बूंद पानी नहीं आया और पानी की किल्लत के कारण गांव के 40 से ज्यादा युवाओं की शादी तक अटक ग...