उपनाम: यूपी क्राइम
कानपुर किडनी रैकेट: 14 आरोपियों के खिलाफ 1000 पन्नों की चार्जशीट, अब ईडी भी कर रही जांच
कानपुर के बहुचर्चित किडनी ट्रांसप्लांट कांड में पुलिस ने डॉक्टर दंपती समेत 14 लोगों पर आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इस मामले में संगठित अपराध की धाराएं भी लगाई गई हैं और अब प्रवर्तन निदेशालय आर्थिक लेन-देन की पड़ताल कर रहा है।
सुल्तानपुर आजाद वर्मा हत्याकांड: एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन, 36 घंटे से नहीं हुआ अंतिम संस्कार, बढ़ा सियासी पारा
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आजाद वर्मा की हत्या के बाद भारी बवाल मचा हुआ है। परिजन आरोपियों के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर शव के साथ धरने पर बैठे हैं।
अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी का बड़ा खुलासा: कैसे नोटों की गड्डियों और गहनों पर हाथ साफ करते थे आरोपी, जानें पूरी तकनीक
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और कीमती गहनों की चोरी के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी की जांच में सामने आया है कि कर्मचारी किस तरह सीसीटीवी की निगरानी को चकमा देकर दान की राशि पर हाथ साफ करते थे।
शामली एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी बदमाश महताब ढेर, 25 संगीन मामलों में था वांछित
उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी अपराधी महताब को मार गिराया गया है। यह कुख्यात बदमाश लूट और हत्या जैसे 25 से अधिक आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था।
8 साल की मासूम के साथ 66 वर्षीय व्यक्ति की हैवानियत, आरोपी के मकान पर गरजा बुलडोजर
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार को बाजार से लापता हुई 8 साल की बच्ची मंगलवार को पड़ोसी गांव में मिली, जहां 66 साल के एक व्यक्ति पर उसके साथ गंदी हरकत करने का आरोप लगा। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद उमर को गिरफ्तार किया और प्रशासन ने उसके घर पर बुलडोजर...
कानपुर: 'पति का काम तमाम कर दो'... प्रेमी के उकसावे पर पत्नी ने पेट में घोंपा चाकू, 11 दिन बाद मौत
कानपुर में एक महिला ने प्रेमी के उकसावे में आकर सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पति के पेट पर कई वार कर दिए। इलाज के 11 दिन बाद घायल पति की मौत हो गई और पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रयागराज: माफिया दिलीप मिश्रा की सवा करोड़ की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में कुर्क
प्रयागराज पुलिस ने माफिया और पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा की अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई एक करोड़ ग्यारह लाख चौबीस हजार रुपये की जमीन को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर दिया है। यह संपत्ति उसने अपनी भाभी और बहू के नाम पर खरीदी थी।
बाराबंकी में करोड़ों की चोरी से सनसनी, रेस्टोरेंट की पार्किंग में खड़ी कार से उड़े 1 करोड़ के जेवर और नकदी
बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे किनारे एक नामी रेस्टोरेंट की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने करीब 1 करोड़ रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
प्रयागराज ट्रिपल हत्याकांड: मुख्य आरोपी हिमांशु यादव का हाफ एनकाउंटर, नाकाम प्रेम में प्रेमिका के बड़े पिता और दो चाचियों को उतारा था मौत के घाट
प्रयागराज में हुए तिहरे हत्याकांड को पुलिस ने महज 12 घंटे में सुलझाते हुए मुख्य आरोपी हिमांशु यादव समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आला कत्ल बरामदगी के दौरान आरोपी ने दरोगा की पिस्टल छीनकर फायर किया, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।
रंग को लेकर ताना देने का विवाद, शिकायत करने पहुंची मां की चाकू मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रुधौली इलाके में बच्चे को काला-कलूटा कहकर चिढ़ाने की शिकायत करने पहुंची एक महिला पर पड़ोसन ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला खुशनुमा को हिरासत में ले लिया है।
प्रयागराज ट्रिपल हत्याकांड का पर्दाफाश, प्रेमिका से शादी में बाधा बने ताऊ और दोनों चाची को प्रेमी ने उतारा मौत के घाट
प्रयागराज के मेजा में हुए ट्रिपल मर्डर की गुत्थी पुलिस ने महज 12 घंटे में सुलझा ली। पड़ोस की लड़की से शादी में अड़चन बन रहे उसके ताऊ और दोनों चाची की हत्या युवक हिमांशु यादव ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी।
गाजियाबाद के खोड़ा में खौफनाक वारदात: रिश्ता टूटने से नाराज युवक ने दो सगी बहनों को मारी गोली
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में रिश्ता तोड़े जाने से आहत एक युवक ने घर में घुसकर दो सगी बहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी जॉनी को गिरफ्तार कर लिया है।
मुजफ्फरनगर: दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दलित युवती से गैंगरेप के दो वांछित आरोपियों को दबोच लिया। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में पकड़ा गया।
प्रयागराज के मेजा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, गांव में दहशत; जांच में जुटी पुलिस
प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सिर पर वार कर हत्या कर दी। मृतकों में पति-पत्नी और भाभी शामिल हैं।
खीर में नशीली गोलियां मिलाकर पति को बेहोश किया, फिर प्रेमी संग मिलकर गला घोंटा; इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान
बागपत में एक महिला ने इंस्टाग्राम पर मिले प्रेमी की मदद से अपने 34 वर्षीय पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार प्रेमी की तलाश जारी है।