उपनाम: वन्यजीव
हरियाणा के सरकारी स्कूल में सुबह-सुबह मचा हड़कंप, कंप्यूटर रूम में मिला 6 फीट लंबा कोबरा
कुरुक्षेत्र के एक स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शिक्षिका को कंप्यूटर रूम के भीतर 6 फीट लंबा कोबरा दिखाई दिया। सांप के फुफकारने के बाद शिक्षिका ने भागकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ा गया।
उत्तराखंड का राज्य पक्षी मोनाल संकट में, तेजी से सिमटता आवास और बदलती आवाज चिंता का विषय
उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। मानवीय हस्तक्षेप और जलवायु परिवर्तन के कारण न केवल इनका प्राकृतिक आवास सिमट रहा है, बल्कि इनकी आवाज में भी बदलाव देखा गया है।
अनोखा ऑपरेशन: अजगर के मुंह से निकला कैंसर का ट्यूमर, साढ़े तीन घंटे तक चली सर्जरी
छत्तीसगढ़ में एक बेजुबान अजगर की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल सर्जरी को अंजाम दिया है। बिलासपुर में विशेषज्ञों की टीम ने करीब साढ़े तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद अजगर के मुंह से कैंसर वाला ट्यूमर सफलतापूर्वक बाहर निकाला।
महानदी में मगरमच्छ का खौफ: भाई को जबड़ों में दबोचकर पानी में खींच ले गया हमलावर, जान बचाने के लिए डेढ़ घंटे तक भिड़ गए दो जांबाज
ओडिशा के बौद्ध जिले में महानदी के किनारे एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। युवक के दो भाइयों ने अपनी जान दांव पर लगाकर डेढ़ घंटे तक खूंखार मगरमच्छ से संघर्ष किया और अपने भाई को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया।
अंबिकापुर: जंगलों के कटने और जहरीले रसायनों की मार, गांवों से गायब हो रहे हैं कौवे
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कौवों की आबादी में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे स्थानीय लोग और पर्यावरण प्रेमी चिंतित हैं। विशेषज्ञ पेड़ों की कटाई और खेती में कीटनाशकों के बढ़ते प्रयोग को इसका बड़ा कारण मान रहे हैं।
बिहार की बाघिन ने भरी हवाई उड़ान, भारतीय वायु सेना की मदद से पहुंची बक्सा टाइगर रिजर्व
वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में बिहार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की एक बाघिन को भारतीय वायु सेना के विमान से पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व भेजा है।
हाथी क्यों छोड़ रहे हैं जंगल और पहुंच रहे हैं इंसानी बस्तियों तक? पलामू के विशेषज्ञ ने बताई बड़ी वजह
जंगलों से हाथियों के गांवों की तरफ रुख करने के पीछे की वजहों का पलामू के विशेषज्ञ ने खुलासा किया है, साथ ही बचाव के लिए अहम सुझाव भी दिए हैं।
उत्तराखंड के चमोली में भालू का खौफ: हमले से बचने के लिए गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत
उत्तराखंड के चमोली जिले में जंगल में चारा लेने गई दो महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे बचने की कोशिश में दोनों गहरी खाई में गिर गईं। इस हादसे में एक महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
मंडी: एक महीने के खौफ का अंत, 67 मवेशियों का शिकार करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद
हिमाचल प्रदेश के मंडी में पिछले एक महीने से रेहड़धार क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ वन विभाग के जाल में फंस गया है। विभाग ने कड़ी मशक्कत और तकनीकी निगरानी के बाद उसे धर दबोचा।
जापान में भालुओं के खिलाफ छिड़ी जंग: 14,000 से अधिक भालुओं को मार गिराया गया
जापान में इंसानों पर भालुओं के लगातार बढ़ते हमलों को रोकने के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर शिकार का अभियान चलाया है, जिसके तहत रिकॉर्ड संख्या में भालू मारे जा रहे हैं।
जापान में भालुओं के खिलाफ बड़ा अभियान, एक साल में 14,000 शिकार के बाद भी सरकार का नया लक्ष्य
जापान में इंसानों और भालुओं के बीच बढ़ते संघर्ष को थामने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर 8,800 भालुओं को मारने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन और भोजन की कमी के कारण ये जानवर बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे स्थिति...
बाघ कब बनता है आदमखोर? जानिए वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत क्या हैं नियम और प्रक्रिया
तमिलनाडु के नीलगिरी में हालिया घटनाओं के बाद बाघ को आदमखोर घोषित किए जाने की चर्चा तेज है। जानें कि वन्यजीव संरक्षण कानून के अनुसार किसी जंगली जानवर को आदमखोर करार देने के पीछे क्या वैज्ञानिक मानक और कानूनी प्रक्रियाएं शामिल हैं।
हाथियों के अनोखे दोस्त बने पुजारी, एक पुकार पर जंगल से निकल आते हैं गजराज, अब असम वन विभाग ने उठाए सख्त कदम
असम के होजाई जिले में एक पुजारी और जंगली हाथियों के बीच बनी अटूट दोस्ती इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है, लेकिन इस मामले में वन विभाग की दखल ने नई बहस छेड़ दी है।
छत्तीसगढ़: कांकेर में भालू का खौफनाक तांडव, 2 सगे भाई-बहन को बनाया शिकार, घंटों शवों को नोचता रहा दरिंदा
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक मादा भालू ने सगे भाई-बहन की जान ले ली, जिसके बाद वह घंटों तक शवों को नोचता रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग द्वारा ट्रेंकुलाइज किए जाने के बाद भालू पर भी हमला कर दिया।
पटना चिड़ियाघर में बाघों का कुनबा बढ़ा, चार नए शावकों के साथ पहुंची संख्या 10
पटना जू में हाल ही में चार नए बाघ शावकों को पहली बार पर्यटकों के लिए प्रदर्शित किया गया, जिससे वहां बाघों की कुल संख्या 10 हो गई है।