उपनाम: वनडे सीरीज
IND vs AFG: टीम इंडिया की राह में अफगान स्पिन तिकड़ी की चुनौती, शाहिदी ने भरी सीरीज जीत की हुंकार
अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी को भरोसा है कि राशिद खान, ए एम गजनफर और मोहम्मद नबी की स्पिन तिकड़ी भारत के खिलाफ पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज में उनकी टीम को जीत दिला सकती है। दोनों टीमें 13 जून को धर्मशाला में पहला वनडे खेलेंगी।
IND vs AFG: पहले वनडे में ईशान किशन के हाथ में आ सकती है विकेटकीपिंग, नंबर-3 पर राहुल को आजमाने के संकेत
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को नंबर-3 पर मौका मिल सकता है, जबकि ईशान किशन विकेटकीपिंग संभाल सकते हैं।
भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे: धर्मशाला में बारिश बिगाड़ेगी रंग? जानें मौसम और मैच का पूरा हाल
टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया शनिवार से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज शुरू करेगी, लेकिन धर्मशाला में पहले मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर 2 से 4 बजे के बीच भारी बारिश की आशंका है।
आईसीसी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका, अब पाकिस्तान के बेहद करीब पहुंची कंगारू टीम
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई है। टीम की रेटिंग गिरकर 101 हो गई है और वह पांचवें नंबर की पाकिस्तान से महज एक अंक आगे रह गई है।
इशान किशन तीसरे क्रम पर, यशस्वी जायसवाल बेंच पर, प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका? अफगानिस्तान से पहले वनडे में भारत की संभावित XI
अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से धर्मशाला में शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया कई बदलावों के साथ उतर सकती है। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की गैर-मौजूदगी में इशान किशन और नीतीश कुमार रेड्डी को बड़ी भूमिका मिलने की संभाव...
धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान मुकाबले से पहले आसमान छूते हवाई किराए, 5500 का टिकट हुआ 16000 रुपये तक
13 जून से धर्मशाला में शुरू हो रही भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज को लेकर दिल्ली-धर्मशाला रूट पर हवाई किराए में जबरदस्त उछाल आया है, जहां 5500 रुपये का सामान्य किराया अब 16000 रुपये से ऊपर पहुंच गया है।
IND vs AFG: सिर्फ एक शतक से राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ सकते हैं शुभमन गिल, वनडे सीरीज में बड़ा मौका
13 जून से शुरू हो रही भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज में कप्तान शुभमन गिल के पास सिर्फ एक शतकीय पारी खेलकर राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका है। दो शतक लगाने पर वह एमएस धोनी से भी आगे निकल जाएंगे।
अफगानिस्तान सीरीज में रोहित शर्मा के सामने रिकॉर्ड का अंबार, गांगुली-द्रविड़ और कैलिस को पीछे छोड़ने का मौका
करीब पांच महीने के अंतराल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौट रहे रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर और कुल रनों दोनों के मामले में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ सकते हैं।
धर्मशाला रवाना होने से ठीक पहले हार्दिक पंड्या वनडे सीरीज से बाहर, पैर में मोच ने बढ़ाई शुभमन गिल की चिंता
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। फिट होकर वापसी के लिए तैयार हार्दिक पंड्या के पैर में अचानक मोच आ गई, जिसके चलते वह सीरीज से बाहर हो गए हैं।
बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे में गरमाया माहौल, नाहिद राणा और कप्तान इंगलिस के बीच तीखी नोकझोंक
ढाका में खेले गए पहले वनडे में बांग्लादेश ने DLS नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को 86 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच के दौरान नाहिद राणा और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंगलिस के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पाकिस्तान ने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई, निर्णायक वनडे जीत सीरीज 2-1 से अपने नाम की
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। शाहीन अफरीदी की धारदार गेंदबाजी और निचले क्रम की जुझारू बल्लेबाजी ने मेजबान टीम को जीत दिलाई।
ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, तेज गेंदबाजी कोच शॉन टेट ने दिया इस्तीफा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी कोच शॉन टेट ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पद छोड़ दिया है। बीसीबी ने इसके पीछे पारिवारिक कारण बताए हैं।
IND vs AFG: वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका, विराट कोहली चोट के कारण बाहर
हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। अभी तक उनकी जगह किसी खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल नहीं किया गया है।
सात साल के अंतराल के बाद टीम इंडिया खेलेगी लगातार पांच वनडे, न्यूजीलैंड में होगी सीरीज
न्यूजीलैंड दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है, जिसमें भारतीय टीम करीब सात साल बाद किसी विदेशी दौरे पर पांच वनडे मुकाबले खेलेगी। यह सीरीज अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप की तैयारी के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
IND vs NZ: भारत के न्यूजीलैंड दौरे का कार्यक्रम घोषित, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले
इस साल के अंत में भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी। यह मल्टी फॉर्मेट सीरीज 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक पांच अलग-अलग मैदानों पर खेली जाएगी।