IND vs AFG: पहले वनडे में ईशान किशन के हाथ में आ सकती है विकेटकीपिंग, नंबर-3 पर राहुल को आजमाने के संकेत खेल एक घंटा पहले 4
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को नंबर-3 पर मौका मिल सकता है, जबकि ईशान किशन विकेटकीपिंग संभाल सकते हैं।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 13 जून को धर्मशाला के मैदान पर होने जा रहा है। खास बात यह है कि दोनों टीमें पहली बार वनडे फॉर्मेट में आपस में द्विपक्षीय सीरीज खेलने उतरेंगी। टीम इंडिया के लिए यह सीरीज सिर्फ जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि अक्टूबर 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों का शुरुआती पड़ाव भी मानी जा रही है। इसी सोच के साथ प्लेइंग 11 में कुछ फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। विराट कोहली के इस सीरीज से बाहर रहने की स्थिति में केएल राहुल को नंबर-3 की भूमिका सौंपी जा सकती है, वहीं लंबे अंतराल के बाद ईशान किशन की टीम में वापसी की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

प्रैक्टिस में ईशान ने की कीपिंग, राहुल ने बहाया फील्डिंग में पसीना

धर्मशाला वनडे से एक दिन पहले हुए अभ्यास सत्र में एक अलग ही नजारा सामने आया। बीते लंबे समय से वनडे में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभा रहे अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल इस बार फील्डिंग पर ज्यादा मेहनत करते दिखे। दूसरी ओर, काफी समय बाद वनडे टीम में लौटे ईशान किशन ने जहां बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास किया, वहीं विकेटकीपिंग की बारीकियों पर भी पसीना बहाया। यही वजह है कि माना जा रहा है कि कोहली के अनफिट होकर सीरीज से बाहर होने के बाद उनकी जगह राहुल को आजमाया जा सकता है। राहुल पिछले काफी समय से नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते आ रहे थे, लेकिन अब उनके बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की चर्चा तेज है।

तीसरे नंबर पर प्रयोग के मूड में टीम मैनेजमेंट

मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल से जब नंबर-3 की पोजीशन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस स्थान के लिए ईशान किशन, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के रूप में टीम के पास भरपूर विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इन तीनों में से किसी को भी इस क्रम पर उतारा जा सकता है। मोर्कल के मुताबिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए जितने ज्यादा विकल्प होंगे, टीम का संतुलन उतना ही बेहतर बनेगा।

रोहित शर्मा की फिटनेस से जुड़े सवाल पर मोर्कल ने भरोसा जताते हुए कहा कि रोहित ने सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं और वह मैदान पर खेलते नजर आएंगे। उन्होंने साफ किया कि अब रोहित की फिटनेस को लेकर किसी तरह की कोई चिंता बाकी नहीं है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!