IND vs AFG: सिर्फ एक शतक से राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ सकते हैं शुभमन गिल, वनडे सीरीज में बड़ा मौका खेल एक घंटा पहले 1
13 जून से शुरू हो रही भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज में कप्तान शुभमन गिल के पास सिर्फ एक शतकीय पारी खेलकर राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका है। दो शतक लगाने पर वह एमएस धोनी से भी आगे निकल जाएंगे।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होने जा रही है। टीम इंडिया करीब पांच महीने के लंबे अंतराल के बाद इस फॉर्मेट में सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों का आगाज भी इसी सीरीज से माना जा रहा है। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल के सामने अपने निजी प्रदर्शन के साथ-साथ सही टीम संयोजन तैयार करना दो बड़ी चुनौतियां होंगी। गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेली थी और अब वह उसी लय को वनडे सीरीज में भी बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। इस सीरीज में गिल के पास भारतीय कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका रहेगा।

गिल को बस एक शतक की दरकार

फिलहाल भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान शतकीय पारी खेलने के मामले में शुभमन गिल और राहुल द्रविड़ संयुक्त रूप से एक ही स्थान पर हैं। दोनों के नाम छह-छह शतकीय पारियां दर्ज हैं। यदि गिल इस वनडे सीरीज में एक शतक जड़ने में सफल रहते हैं तो वह द्रविड़ को पीछे छोड़कर 7वें नंबर पर पहुंच जाएंगे। खास बात यह है कि गिल ने कप्तान के तौर पर अब तक जितने भी शतक लगाए हैं, वे सभी टेस्ट फॉर्मेट में आए हैं। ऐसे में उनके पास वनडे फॉर्मेट में बतौर कप्तान अपना पहला शतक लगाने का भी अवसर रहेगा।

वनडे फॉर्मेट की बात करें तो शुभमन गिल अब तक 8 शतकीय पारियां खेल चुके हैं। एक और शतक के साथ वह केएल राहुल को पीछे छोड़ सकते हैं। वहीं अगर गिल इस सीरीज में 2 शतकीय पारियां खेलने में कामयाब होते हैं तो भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह एमएस धोनी से भी आगे निकल जाएंगे।

हेड कोच को पीछे छोड़ने का अवसर

शुभमन गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 138 मैच खेले हैं, जिनमें 171 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 44.97 के औसत से 6791 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 20 शतकीय पारियां निकली हैं। अगर गिल इस वनडे सीरीज में एक और शतक लगाते हैं तो वह टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच के शतकों के आंकड़े को पीछे छोड़ देंगे। इसके अलावा गिल के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन का आंकड़ा पूरा करने का भी मौका रहेगा, जिसके लिए उन्हें सिर्फ 209 रन की जरूरत है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!