उपनाम: उदयपुर
उदयपुर में मानसून का जलवा: पर्यटकों की भारी भीड़ से होटलों के दाम 4 लाख रुपये तक पहुंचे
राजस्थान के उदयपुर में मानसून के आगमन के साथ ही पर्यटन उद्योग में रौनक लौट आई है। बड़ी संख्या में आ रहे पर्यटकों के कारण होटल और रिसॉर्ट्स ने किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे कीमतें 4 लाख रुपये तक जा पहुंची हैं।
उदयपुर में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, 15 दिन बाद भक्तों को दर्शन देंगे प्रभु
उदयपुर के ऐतिहासिक जगदीश मंदिर से भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा निकाली जाएगी। 15 दिनों के विश्राम के पश्चात भगवान नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
लेकसिटी उदयपुर का वैश्विक स्तर पर डंका, जुलाई में घूमने के लिए भारत के टॉप-3 खूबसूरत शहरों में मिली जगह
उदयपुर ने एक बार फिर अपनी खूबसूरती का लोहा मनवाते हुए भारत के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों की सूची में जगह बनाई है। जुलाई महीने में सैर-सपाटे के लिए यह शहर देश के टॉप-3 शहरों में शामिल हुआ है।
उदयपुर: थर्माकोल या प्लास्टिक नहीं, अभ्रक से तैयार होता है रियासतकालीन परंपरा वाला खास ताजिया
राजस्थान के उदयपुर में मेवाफरोश समाज द्वारा तैयार किया जाने वाला अभ्रक का ताजिया मोहर्रम का मुख्य केंद्र है, जिसकी परंपरा रियासतकाल से चली आ रही है।
उदयपुर: मोहर्रम पर 132 साल पुरानी छड़ी मिलन परंपरा, सांप्रदायिक एकता की अनूठी मिसाल
उदयपुर की भड़भूजा घाटी में मोहर्रम के मौके पर सदियों पुरानी 'छड़ी मिलन' की परंपरा निभाई गई, जो हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक बनी हुई है।
रायता हिल्स का जादू: नाम सुनकर चौंक जाते हैं लोग, उदयपुर की वादियों में बना नया टूरिस्ट स्पॉट
उदयपुर की खूबसूरती में अब रायता हिल्स का नाम भी शामिल हो गया है, जो अपने अनोखे नाम और प्राकृतिक सुंदरता के चलते पर्यटकों को खूब लुभा रहा है।
महाराणा प्रताप बने 'हिंदुआ सूरज', संघ प्रमुख का बयान—भारत का इतिहास कभी गुलामी का नहीं रहा
उदयपुर में आयोजित सभा में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत का इतिहास पराधीनता नहीं बल्कि निरंतर संघर्ष की गौरवगाथा है और हल्दीघाटी में वास्तविक विजय महाराणा प्रताप की हुई थी, जिसे खुद मुगल इतिहासकारों ने स्वीकारा है।
हल्दीघाटी में मुगल फौज को पीछे हटना पड़ा तो जीत किसकी? मोहन भागवत ने सुनाई 'माई एहड़ा पूत जण' की पंक्ति
उदयपुर में महाराणा प्रताप जयंती और हल्दीघाटी विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मुख्य अतिथि बने। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार हल्दीघाटी में प्रताप की ही विजय हुई थी।
महाराणा प्रताप जयंती: हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूरे, उदयपुर में उमड़ा शौर्य का सैलाब
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती और हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूरे होने पर उदयपुर में भव्य आयोजन हो रहे हैं। गांधी ग्राउंड में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे, जबकि मोती मगरी पर प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने व...
अधिक मास के समापन पर श्रीनाथजी मंदिर में भव्य छप्पन भोग, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उदयपुर के श्रीनाथजी मंदिर में अधिक मास के समापन पर भव्य छप्पन भोग मनोरथ आयोजित हुआ, जिसमें प्रभु को 351 प्रकार की भोग सामग्री अर्पित की गई। इस अवसर पर तिलकायत महाराज श्री सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मेवाड़ की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं उदयपुर की खुशी, 23 की उम्र में वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर
उदयपुर की 23 वर्षीय खुशी गंभीर भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर मेवाड़ की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। पहले ही प्रयास में AFCAT और SSB पास कर हैदराबाद में कठोर प्रशिक्षण पूरा करने वाली खुशी अब क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
22 वर्षों तक खिलाड़ियों को निखारने वाले सुशील सेन बने जूनियर इंडिया जूडो टीम के कोच, बढ़ाया उदयपुर का गौरव
उदयपुर के जूडो प्रशिक्षक सुशील सेन को भारतीय जूडो महासंघ ने कजाकिस्तान में होने वाले एशियन कैडेट एवं जूनियर जूडो कप के लिए भारतीय जूनियर जूडो टीम का कोच नियुक्त किया है। दो दशक से अधिक समय से वे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा रहे...