उपनाम: उत्तर प्रदेश पुलिस
लखनऊ: शिवा शर्मा मौत मामला, फरार मॉडल श्रद्धा दुबे पर इनाम की राशि अब 50 हजार रुपये
लखनऊ पुलिस ने शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में वांछित मॉडल श्रद्धा दुबे और अन्य साथियों पर घोषित इनाम को 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया है।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2026: फाइनल रिजल्ट घोषित, 32,679 उम्मीदवारों का चयन, यहां देखें पूरी सूची
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही के 32,679 पदों के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
यूपी पुलिस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा प्रहार, बोले जज - बेहतर है कि पुलिस विभाग को ही बंद कर दिया जाए
उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट ने बेहद तीखी नाराजगी जताई है। एक मामले में एफआईआर में जानबूझकर आरोपी का नाम न लिखने पर कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसी पुलिस से बेहतर है कि इसे खत्म कर दिया जाए और सभी जांच सीबीआई को सौंप...
महोबा: सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने गई टीम पर जानलेवा हमला, EO को पीट-पीटकर किया अधमरा
महोबा के कुलपहाड़ में अवैध निर्माण रोकने गई नगर पंचायत की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार बुरी तरह घायल हो गए और 11 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
कानपुर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़: प्रिंटर से छापते थे जाली करेंसी, तीन आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो किराए के कमरे में प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार कर रेलवे स्टेशनों के आसपास खपा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 2 लाख 4 हजार 650 रुपये की नकली मुद्रा और प्रिंटिंग सेटअप बरामद किया है।
इंस्टाग्राम का इश्क पड़ा भारी: छत्तीसगढ़ और गुजरात में बिताए 8 महीने, गर्भवती होते ही शादी से पलटा प्रेमी
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की एक युवती को सोशल मीडिया पर प्यार करना बहुत महंगा पड़ गया। आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए और युवती के गर्भवती होते ही अपना वादा तोड़ दिया।
बुलंदशहर में खौफनाक वारदात: अवैध संबंधों के लिए पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया।
ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, 24 घंटे में पुलिस ने लिया बदला
ग्रेटर नोएडा में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर एक मुठभेड़ में मार गिराया है। आरोपी की पहचान बलराज के रूप में हुई है जिसने बच्ची की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की थी।
IPS केके बिश्नोई: संयुक्त राष्ट्र की नौकरी छोड़ बने अधिकारी, विदाई समारोह में रो पड़े जिलाधिकारी
संभल के पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई के तबादले पर आयोजित विदाई समारोह में भावुक माहौल देखने को मिला। अपनी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले बिश्नोई अब बिजनौर जिले की कमान संभालेंगे।
कानपुर: महिला की हत्या कर फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
कानपुर में एक महिला की हत्या और लूट के मामले में फरार मुख्य आरोपी रानू उर्फ सुहेल को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अतीक अहमद के बेटे उमर के काफिले का हंगामा, टोल प्लाजा पर जबरन निकलने और बैरियर तोड़ने पर केस दर्ज
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर को ले जा रहे काफिले ने नवाबगंज टोल प्लाजा पर भारी हंगामा किया और बिना टैक्स दिए बैरियर तोड़कर निकल गए। इस घटना के बाद अब पुलिस ने दर्जनों वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गाजियाबाद: सोशल मीडिया रील बनाने निर्माणाधीन बिल्डिंग में घुसा युवक, गार्ड ने मारी गोली
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में पार्श्वनाथ बिल्डिंग की साइट पर रील बनाने गए एक युवक की सिक्योरिटी गार्ड की गोली लगने से मौत हो गई।
मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान मची अफरा-तफरी, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
मेरठ के भैंसी कट पर कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया। दूसरी ओर, हापुड़ में अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
मथुरा में मानवता शर्मसार, पति की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप, चार महीने से जारी है तलाश
मथुरा के गोविंद नगर इलाके में चार महीने से लापता एक व्यक्ति के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस का आरोप है कि अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी, बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या कर दी।
फर्रुखाबाद: बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत की मुश्किलें बढ़ीं, जीजा के घर पर कब्जे के मामले में FIR दर्ज
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत और उनके सहयोगियों पर जीजा की संपत्ति हड़पने का आरोप लगा है। अदालत के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने कुल 87 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।