उपनाम: उत्तर प्रदेश पुलिस
हापुड़ में दबंगई: सेवानिवृत्त फौजी के बेटे को दुकान में घुसकर दी जान से मारने की धमकी, CCTV में कैद हुई वारदात
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक दबंग द्वारा कोर्ट केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए पूर्व फौजी के बेटे को उसकी दुकान में घुसकर बच्चों को अनाथ करने और गर्दन उड़ाने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
सीतापुर में पिंकी हत्याकांड का खुलासा, लव ट्राएंगल और अवैध संबंधों के कारण महिला समेत 3 लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने पिंकी हत्याकांड को मात्र 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने अवैध संबंधों के कारण हुई हत्या के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
दोस्त के नौकरी पत्र पर अपनी फोटो लगाकर RPF ट्रेनिंग सेंटर पहुंचा शातिर, एक दिन की ट्रेनिंग भी ली; ऐसे खुली पोल
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जालसाजी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपने दोस्त के सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर कर RPF ट्रेनिंग सेंटर पहुंच गया और वहां एक दिन की ट्रेनिंग भी ले ली।
हाथरस कैलाश ढाबा कांड: मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में आया 25 हजार का इनामी बदमाश शानू, दोनों पैरों में लगी गोली
उत्तर प्रदेश के हाथरस में बहुचर्चित कैलाश ढाबा गैंगवार मामले में पुलिस और SOG की टीम ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश शानू को गिरफ्तार कर लिया है।
फतेहपुर में रिश्तों का कत्ल: सगी नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने वाला भाई गिरफ्तार, पुलिस के सामने दिया बेहद चौंकाने वाला बयान
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक कलयुगी भाई ने अपनी ही 16 वर्षीय बहन को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता द्वारा सहेलियों की मदद से बनाए गए वीडियो सबूत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुजफ्फरनगर: एसएसपी के मोबाइल पर आया अनजान महिला का कॉल, रिचार्ज के ₹299 वापस मांगने पर मचा हंगामा
मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा के साथ एक बेहद दिलचस्प वाकया हुआ, जब एक महिला ने गलती से उनके नंबर पर रिचार्ज कर दिया और पैसे वापस मांगे। महिला की मासूमियत और बेबाक अंदाज को देखकर वहां मौजूद पुलिस अधिकारी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
संभल में 101 करोड़ के सरकारी जमीन घोटाले का पर्दाफाश, सहायक नगर आयुक्त गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के संभल में 101 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में तत्कालीन अधिशासी अधिकारी और वर्तमान सहायक नगर आयुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेश के शामली में कथित धर्मांतरण का नया मामला: आयुष मलिक के बाद अब कार्तिक के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में धर्मांतरण का एक और गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पीड़ित परिवार ने सहारनपुर की मुस्लिम युवती पर अपने इकलौते बेटे का धर्म परिवर्तन कराने और 35 बीघा जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया है।
सोनभद्र: फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप के जरिए 25 लाख की ठगी, पुलिसकर्मियों को ठगने वाले 4 जालसाज गिरफ्तार
सोनभद्र पुलिस ने एक ऐसे साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसने शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों को 25.03 लाख रुपये का चूना लगाया। लखनऊ से गिरफ्तार किए गए चार आरोपी फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे।
प्रतापगढ़: दरोगा पर लगा युवती के रेप का गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर होटलों में बनाए शारीरिक संबंध
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक महिला ने पुलिस उपनिरीक्षक पर शादी का वादा करके लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस विभाग ने आरोपी दरोगा को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
शामली में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा: आयुष मलिक की सनातन में घर वापसी, डायरी में मिला खौफनाक मिशन
उत्तर प्रदेश के शामली में मोहम्मद अली बने आयुष मलिक की फिर से हिंदू धर्म में वापसी हो गई है। जांच के दौरान पुलिस को एक डायरी मिली है जिसमें 'I Am on Mission' लिखा है, वहीं मुख्य आरोपी मौलवी की तलाश जारी है।
सुल्तानपुर आजाद वर्मा हत्याकांड: एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन, 36 घंटे से नहीं हुआ अंतिम संस्कार, बढ़ा सियासी पारा
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आजाद वर्मा की हत्या के बाद भारी बवाल मचा हुआ है। परिजन आरोपियों के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर शव के साथ धरने पर बैठे हैं।
कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक ही रात में दो मुठभेड़, चार शातिर अपराधी गिरफ्तार, तीन को लगी गोली
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने दो अलग-अलग इलाकों में मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए।
अयोध्या राम मंदिर चंदा गबन मामले पर बवाल, अजय राय और धर्मेंद्र यादव समेत कई नेता हाउस अरेस्ट
राम मंदिर चंदा गबन के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के दिग्गजों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है।
राम मंदिर चंदा गबन मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: इतनी जल्दी क्या है, क्या आसमान टूट पड़ेगा?
अयोध्या राम मंदिर में चंदे के पैसे के कथित गबन से जुड़ी जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने साफ इनकार कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले की सुनवाई अब ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद ही होगी।