उपनाम: स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026 में उत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का शानदार जलवा, जीते कुल 11 मेडल
एशियन गेम्स 2026 में उत्तर रेलवे के 14 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा से भारत का मान बढ़ाया है। इन खिलाड़ियों ने कुल 10 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।
अंकुश पंघाल का ऐतिहासिक कारनामा, 8 साल के इंतजार को खत्म कर मेंस बॉक्सिंग में जीता गोल्ड
एशियन गेम्स के बॉक्सिंग रिंग में भारत के युवा मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल में दक्षिण कोरिया के मुक्केबाज को मात देकर आठ साल बाद भारत के लिए मेंस बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता है।
एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा और कायनन चेनाई ने रचा इतिहास, ट्रैप मिक्स्ड टीम में जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में नीरू ढांडा और कायनन चेनाई ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली में 9वां गोल्ड डाला है।
एशियन गेम्स 2026: तीरंदाजी में भारत का दबदबा, साहिल, गणेश और कुशल की तिकड़ी ने चीन को हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस जीत के साथ ही भारत के कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 10 तक पहुँच गई है।
झज्जर के अयान लोहचब ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, मां बोलीं- बेटे को चूरमा खिलाकर किया था विदा, लौटने पर फिर खिलाऊंगी
जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता है, जिसमें झज्जर के खिलाड़ी अयान लोहचब का शानदार योगदान रहा है। उनकी जीत से परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
एशियन गेम्स 2026: स्वर्ण पदक बचाने की राह पर टीम इंडिया, जापान में शुरू हुई जोरदार ट्रेनिंग
एशियन गेम्स 2026 में अपने खिताब को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने जापान में इंडोर अभ्यास शुरू कर दिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर से करेगी।
गुलेल से निशाना साधने वाली जोबनेर की बेटी खुशी कुमावत ने दक्षिण कोरिया में जीता गोल्ड मेडल
राजस्थान के जोबनेर की रहने वाली तीरंदाज खुशी कुमावत ने दक्षिण कोरिया में आयोजित विश्व तीरंदाजी युवा आमंत्रण प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।
वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी में भारतीय जोड़ी का दबदबा, स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया
चेक गणराज्य में आयोजित वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में श्याम सुंदर स्वामी और शीतल देवी की भारतीय जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने इंडोनेशिया की टीम को करारी शिकस्त दी।
वर्ल्ड रोइंग कप में भारतीय सेना के जवानों का जलवा, पहली बार जीता स्वर्ण पदक
स्विट्जरलैंड में आयोजित वर्ल्ड रोइंग कप III में भारतीय सेना के दो जवानों लक्ष्य और उज्जवल कुमार सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
सहारनपुर की 7 साल की अनुशी ने नेपाल में जीता गोल्ड, स्पीड स्केटिंग में किया कमाल
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली 7 वर्षीय छात्रा अनुशी सिरोही ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया है।
धीरज और कुमकुम की जोड़ी ने आर्चरी विश्व कप में रचा कीर्तिमान, ओलंपिक चैंपियन को मात देकर जीता स्वर्ण
तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन के रिकर्व मिश्रित टीम फाइनल में भारतीय जोड़ी धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोद ने ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
आरा के शुभम कुमार ने राष्ट्रीय बायथल-ट्रायथल में जीता गोल्ड, अब पुर्तगाल में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
भोजपुर के शुभम कुमार ने अहमदाबाद में आयोजित 15वीं एमपीएआई राष्ट्रीय बायथल-ट्रायथल चैंपियनशिप 2026 में अंडर-15 वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। अब वे आगामी अक्टूबर में पुर्तगाल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
14 घंटे की ड्यूटी के बाद योग साधना, 45 की उम्र में हेड कांस्टेबल गायत्री ने विश्व योगासन में जीता स्वर्ण
सीकर की हेड कांस्टेबल गायत्री देवी ने पहली विश्व योगासन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। 45 वर्ष की उम्र में लंबी ड्यूटी के बाद देर रात तक अभ्यास कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।