उपनाम: सड़क दुर्घटना
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कार के ट्रक से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।
रामगढ़ सड़क हादसा: कोयला लदे ट्रक और सवारी गाड़ी की टक्कर में 7 की मौत, एक गंभीर
झारखंड के रामगढ़ जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह घायल है। पीड़ित सभी लोग एक ताशा पार्टी के सदस्य थे जो एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
मोतिहारी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सड़क हादसे में मां और बेटी की मौत
मोतिहारी के रामगढ़वा-रक्सौल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की है।
बिहार के रोहतास में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 महिला पुलिसकर्मी समेत कई जवान घायल
बिहार के रोहतास जिले में मंगलवार को पुलिसकर्मियों से भरी बस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 11 महिला पुलिसकर्मियों सहित कई जवान घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है।
हापुड़ सड़क हादसा: हाईवे पर बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, 2 की मौत
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में नेशनल हाईवे-9 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। खराबी के बाद बस से उतारे गए यात्री दूसरी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
मंडी: हिमाचल सड़क परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक सरकारी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई, जिसमें सवार चालक, परिचालक और एक यात्री को मामूली चोटें आई हैं।
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, विधायक के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, एक पुलिसकर्मी की मौत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक ट्रक की टक्कर से बीजेपी विधायक के एस्कॉर्ट वाहन में सवार एक सब-इंस्पेक्टर की जान चली गई, जबकि एक हेड कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल है।
बदायूं में दर्दनाक हादसा: भात मांगने जा रहीं 5 महिलाओं की मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को कुचला
बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें 5 महिलाओं की जान चली गई और दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।
चित्तौड़गढ़: सांवलियाजी के दर्शन कर लौट रहे दो बाइक सवार कंटेनर से भिड़े, एक की मौत
चित्तौड़गढ़ के भदेसर थाना क्षेत्र में हाईवे पर खड़े कंटेनर से मोटरसाइकिल टकरा गई, जिसमें सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में कार-ट्रक की भिड़ंत, हादसे में 5 लोगों की मौत की आशंका
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हेमासर फांटे के निकट कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत की सूचना है, घायलों और मृतकों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
मर्सिडीज से टक्कर के बाद मारपीट और धमकी से आहत ट्रक चालक ने की आत्महत्या, 8 वीडियो में बयां किया दर्द
दंतेवाड़ा के गीदम थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद कथित मारपीट और परिवार को बर्बाद करने की धमकियों से परेशान एक ट्रक चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने करीब 8 वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले और खुद को बेगुनाह बताया।
इंसानियत शर्मसार: आम लदा पिकअप पलटा, घायल दंपती तड़पते रहे और लोग लूटते रहे आम
मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र में आम से लदा पिकअप पलटने के बाद घायल दंपती सड़क पर तड़पता रहा, जबकि भीड़ मदद के बजाय बिखरे आम बटोरने में जुटी रही। इलाज के दौरान 40 वर्षीय आम कारोबारी अजय पासवान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी कार, बच्चे समेत 2 की मौत
कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक बच्चे और 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार अंडरपास में गिरी, 4 वर्षीय बच्चे की मौत, तीन घायल
कोटा के सुल्तानपुर क्षेत्र में मेंहदी माइनर के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार शाम कार अनियंत्रित होकर अंडरपास में जा गिरी। हादसे में 4 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
कटनी: तेज रफ्तार ओवरलोड हाइवा और यात्री बस की आमने-सामने टक्कर, महिला सहित 3 की मौत, दर्जन भर घायल
कटनी के लमतरा फाटक के पास तेज रफ्तार ओवरलोड हाइवा और यात्री बस की भीषण भिड़ंत में एक महिला समेत 3 लोगों की जान चली गई, जबकि 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस में 34 लोग सवार थे।