उपनाम: सड़क दुर्घटना
कर्नाटक में स्वतंत्रता दिवस मनाकर मंदिर जा रही छात्राओं की बस से टक्कर, एक की मौत और दो घायल; झारखंड में भी बड़ा हादसा
स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों के बाद कॉलेज से लौटते समय कोलार में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक छात्रा की जान चली गई और दो अन्य घायल हो गईं। वहीं दूसरी ओर झारखंड के लातेहार में भी एक भीषण दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई।
ओडिशा: बाढ़ के पानी में बह गया पिकअप वैन, 3 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बची ड्राइवर और हेल्पर की जान
ओडिशा के मयूरभंज जिले में तेज बहाव के बीच पुल पार करना दो लोगों को भारी पड़ गया, जहां पिकअप पानी में बह गई और ड्राइवर व हेल्पर को घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा: भोपाल से गुना जा रही बस पलटी, यात्री ने बयां किया खौफनाक मंजर
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भोपाल से गुना जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 45 से 50 लोग सवार थे। हादसे में बचे एक यात्री ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि तेज रफ्तार बस पलटने से पहले कई बार हिली थी।
तेलंगाना के संगारेड्डी में भीषण सड़क हादसा, टैंकर ने ऑटो को कुचला, 5 मजदूरों की मौत
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार की रात एक दुखद सड़क हादसे में 5 खेतिहर मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हैं। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: चेतावनी के बावजूद बाढ़ के पानी में उतारी इको कार, बहने से 4 लोगों की मौत, 11 लोग थे सवार
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भारी बारिश के बीच ग्रामीणों के रोकने पर भी एक कार चालक ने उफनते पुल पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसके बाद कार बह गई। इस हादसे में चार लोगों के शव मिले हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
मुजफ्फरपुर में कांवड़िया लेन में घुसी डायल 112 की गाड़ी, आराम कर रहे श्रद्धालु को कुचला
बिहार के मुजफ्फरपुर में सुरक्षा के लिए तैनात डायल 112 की गाड़ी ने कांवड़िये के पैर पर पहिया चढ़ा दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने इसे भूलवश हुई चूक करार दिया है।
राजस्थान के NH-48 पर बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर और दो बसों की टक्कर से मचा हड़कंप
बगरू इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर ट्रेलर और दो बसों के आपस में टकराने से कई यात्री घायल हो गए हैं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
2021 में बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों को मिलेगा 73.29 लाख का मुआवजा
दिल्ली के मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम को 73.29 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है, जो एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मेट्रो कर्मी के परिवार को मिलेगा।
कानपुर: ट्रक में बैग फंसने से युवती की दर्दनाक मौत, स्कूटी समेत 20 मीटर तक घिसटते रहे दोनों
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क हादसे में एक 25 वर्षीय युवती की जान चली गई। स्कूटी पर सवार युवती का बैग ट्रक में फंसने से हुआ यह हादसा बेहद खौफनाक था, जिसके बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
हिमाचल प्रदेश: चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत, कई यात्री घायल
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक निजी बस के खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें चालक और परिचालक समेत कई लोगों की जान गई है।
सागर में मौत का सफर: NH-44 पर 6 साल में 100 से ज्यादा लोगों की जान गई, जानिए क्या है खतरनाक वजह
कश्मीर से कन्याकुमारी को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 44 सागर जिले के लिए तरक्की का जरिया तो है, लेकिन यहां मौजूद 50 अवैध कटों के कारण यह मौत का जाल बन गया है। पिछले छह वर्षों में यहां 100 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
ओडिशा में दिल दहला देने वाला हिट-एंड-रन: स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
ओडिशा के कटक में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला बैंक कर्मचारी को जोरदार टक्कर मारी और उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
लुधियाना: पॉश इलाके में सड़क में बना 30 फीट लंबा गड्ढा, 10 दिनों तक यातायात रहेगा प्रतिबंधित
पंजाब के लुधियाना स्थित किचलू नगर में एक मुख्य सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे आसपास के घरों को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी है और मरम्मत के लिए 10 दिनों का समय मांगा है।
मिर्जापुर में करोड़ों की लागत से बना ओवरब्रिज पहली बारिश में ही धंसा, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
मिर्जापुर जिले में 43 करोड़ रुपये की लागत से तैयार आमघाट रेलवे ओवरब्रिज की एप्रोच रोड पहली ही बारिश में धंस गई है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है और स्थानीय लोगों ने निर्माण में भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत: चश्मदीदों ने बताया, आखिरी वक्त में क्या बोल रहे थे आबान
प्रयागराज से झांसी जा रहे अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार दुर्घटना के बाद भी अबान कुछ देर तक जीवित था और उसने मदद की गुहार लगाई थी।