उपनाम: सड़क निर्माण
सागर में सड़कों का जाल: 60 करोड़ की लागत से बनेगी नई सड़क, 25 गांवों को मिलेगा सीधा फायदा
मध्य प्रदेश के सागर जिले में ग्रामीण इलाकों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने एक नई सड़क परियोजना को मंजूरी दी है। इस 25 किलोमीटर लंबी टू-लेन सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को सफर में 10 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी।
जामताड़ा में सड़क निर्माण पर मचा बवाल, घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर ग्रामीणों ने रुकवाया काम
झारखंड के जामताड़ा में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने काम बंद करवा दिया है।
78 साल की आजादी के बाद भी बदहाल है बड़वानी का सागमाल गांव, ग्रामीण खुद सड़क बनाने को मजबूर
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले का सागमाल गांव विकास की बाट जोह रहा है, जहां करीब 500 मतदाता सालों से 7 किलोमीटर लंबी सड़क की मांग कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के खोखले वादों से परेशान होकर अब ग्रामीण खुद फावड़ा और कुदाल उठाकर सड़क सुधारने में जुटे हैं।
जामताड़ा में सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण, 20 लाख की परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप
झारखंड के जामताड़ा में एक पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल के विरोध में रुकवा दिया है। लोगों का कहना है कि यह जनता के टैक्स का पैसा है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दिल्ली की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, सरकार ने 657.99 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली की सड़कों के कायाकल्प के लिए एक बड़ी योजना को हरी झंडी दी गई है। इसके तहत 270 किलोमीटर से अधिक सड़कों को आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा।
ग्वालियर में इंजीनियरिंग का अजीब नमूना, सड़क के बीच में खड़े पेड़ दे रहे हैं हादसों को न्योता
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सड़क निर्माण की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यहाँ इंजीनियरों ने सड़क बनाते समय बीच में आ रहे पेड़ों को हटाने की जहमत नहीं उठाई और उनके चारों तरफ ही सड़क का निर्माण कर दिया गया।
चंदौली में बदहाल सड़क और जलभराव से परेशान 2 हजार ग्रामीण, डेढ़ साल से निर्माण का इंतजार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सड़क और नाली की समस्या से करीब 2 हजार लोग जूझ रहे हैं। रेवसा से घूस खास तक जाने वाला मार्ग बरसात में कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का निकलना दूभर हो गया है।
जोबनेर: करोड़ों खर्च कर पहाड़ काटा, फिर भी अधर में लटकी ज्वाला माता मंदिर की सड़क
जयपुर के जोबनेर स्थित ज्वाला माता मंदिर की सड़क का निर्माण चार साल से अधूरा है, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मेड़ता के गांवों में बिछेगा सड़कों का जाल, करोड़ों की परियोजना को मिली मंजूरी
नागौर के मेड़ता क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 75.61 करोड़ रुपये की लागत से 91.80 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा, जिससे गांवों का संपर्क बेहतर बनेगा।