उपनाम: सरकारी लापरवाही
बिलासपुर: स्कूल का भवन ढहा तो पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर हुए बच्चे, अधिकारियों की सुस्ती से भविष्य अधर में
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शासकीय प्राथमिक शाला के जर्जर भवन के बाद बच्चों को खुले आसमान और पेड़ के नीचे पढ़ाई करनी पड़ रही है, जिससे अभिभावक अपने बच्चों का नाम कटवाने को मजबूर हैं।
गढ़वा में बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस
झारखंड के गढ़वा जिले में आंधी के दौरान पेड़ के नीचे आम चुन रहे बच्चों पर बिजली गिर गई, जिससे दो की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सरकारी अस्पताल ने शव ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं दी।
कोंडागांव: अस्पताल में लटका था ताला, बरामदे में प्रसव को मजबूर हुई महिला, ब्लेड से काटी गई नाल
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहाँ प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला को अस्पताल का गेट बंद मिलने पर बरामदे में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।
जीवित नवजात को रिकॉर्ड में बता दिया मृत: जन्म प्रमाण पत्र की जगह थमा दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, सुधार के लिए महीनों से भटक रहा पिता
कानपुर के नरवल तहसील क्षेत्र में एक पिता अपने नवजात बेटे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचा, मगर विभाग ने बच्चे का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया। जीवित बेटे को सरकारी कागजों में जिंदा साबित करने के लिए परिवार कई महीनों से दफ्तरों के चक्कर काट रहा है।
वैशाली: करोड़ों की लागत से बना डाइट भवन बना उपेक्षा का शिकार, सड़क के अभाव में अधूरा रह गया मकसद
वैशाली के गौरौल प्रखंड में करोड़ों रुपये से बना जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) भवन सड़क न होने के कारण वर्षों से बदहाल पड़ा है। बरसात में जलजमाव और कीचड़ से पहुंच और मुश्किल हो जाती है, जिससे शिक्षक प्रशिक्षण और शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो र...