उपनाम: राजस्थान
श्रीगंगानगर में 39वें दिन उग्र हुआ किसान आंदोलन, डब्बर मोड़ पर लगाया जाम, बिरधवाल हेड पर कब्जे का ऐलान
राजस्थान के श्रीगंगानगर में सिंचाई पानी की मांग को लेकर 39 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। किसानों ने डब्बर मोड़ पर चक्काजाम कर बिरधवाल हेड पर कब्जे की चेतावनी दी है।
ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी, एनआईए की तीसरी चार्जशीट से खुला बड़ा नेटवर्क
एनआईए ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हथियार और ड्रग्स तस्करी करने वाले सिंडिकेट के खिलाफ जयपुर की अदालत में तीसरी चार्जशीट दाखिल की है। यह गैंग ड्रोन की मदद से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अवैध सामान भेज रहा था।
सुशासन के 25 वर्ष: मुख्यमंत्री से प्रधानसेवक तक का सफर, राजस्थान के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा काल को सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन में 25 वर्ष पूरे होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उनके ऐतिहासिक सफर व विकसित भारत 2047 के संकल्प को रेखांकित कर बधाई दी है।
धौलपुर के चंद्रकांत की अनूठी पदयात्रा: 11 हजार किलोमीटर चलकर करेंगे 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
राजस्थान के धौलपुर जिले के निवासी एडवोकेट चंद्रकांत चौहान 11 हजार किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा पर निकले हैं। पांच महीने से जारी इस यात्रा का उद्देश्य 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ सामाजिक जागरूकता फैलाना है।
खाटूश्यामजी पहुंचे भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा, बाबा श्याम के दरबार में टेका मत्था
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने राजस्थान के खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया।
डीडवाना-कुचामन: शराब के लिए पति ने टीवी बेचने का बनाया दबाव, विरोध करने पर पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश
डीडवाना-कुचामन जिले के मिठड़ी गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां शराब पीने के लिए पैसे की खातिर पति ने अपनी पत्नी को लाठी से पीटने के बाद आग के हवाले कर दिया।
सूरत से उदयपुर के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस, 2 अक्टूबर को उद्घाटन के साथ शुरू होगा सफर
रेलवे ने सूरत और उदयपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू करने का ऐलान किया है, जिसका उद्घाटन 2 अक्टूबर को होगा और नियमित सेवाएं 3 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी। इस नई ट्रेन के शुरू होते ही मौजूदा उदयपुर-असारवा वंदे भारत सेवा को बंद कर दिया जाएगा।
पितृ पक्ष 2026: चींटियों को दाना खिलाने की अनोखी परंपरा, जानें राजस्थान के कीड़ी-नगरा का रहस्य
राजस्थान के जालोर जिले में पितृ पक्ष के दौरान चींटियों को भोजन कराने की एक विशेष परंपरा निभाई जाती है। निम्बावास गांव स्थित कीड़ी-नगरा में 150 बीघा क्षेत्र में फैली इस अनूठी मान्यता से पितरों का आशीर्वाद पाने की कामना की जाती है।
अलवर: दादा के गम से अभी उबरा भी नहीं था परिवार, सड़क हादसे में 15 साल के पोते की दर्दनाक मौत
राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ में एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन किशोरों को कुचल दिया, जिसमें 15 साल के पुष्प की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार एक दिन पहले ही दादा के निधन के दुख से गुजर रहा था।
सफलता की मिसाल: एक ही परिवार के तीन भाई बने RAS अधिकारी, ऋषिराज की कहानी ने बदली भाइयों की किस्मत
जयपुर के सांभर में एसडीएम के पद पर कार्यरत ऋषिराज कपिल की प्रशासनिक सफलता ने उनके छोटे भाइयों को भी प्रेरित किया, जिससे आज पूरा परिवार राजस्थान प्रशासनिक सेवा में नाम रोशन कर रहा है।
राजस्थान: राजसमंद में दर्दनाक हादसा, गणपति विसर्जन से लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 की मौत
राजस्थान के राजसमंद जिले में गणेश विसर्जन के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया है।
धौलपुर की संतर रोड का अनसुना इतिहास: सेंट्रल रोड से कैसे बनी शहर की सबसे व्यस्त बाजार?
राजस्थान के धौलपुर में स्थित संतर रोड आज के दौर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र तो है ही, लेकिन इसकी नींव रियासतकाल की ऐतिहासिक विरासतों में छिपी है।
प्रतापगढ़ में अवैध खनन माफिया का कहर, रेंजर प्रताप सिंह की डंपर से कुचलकर हत्या से परिवार बेसहारा
प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गए रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत की डंपर से कुचलकर जान चली गई। इस घटना से उनके परिवार का सहारा छिन गया है और स्थानीय स्तर पर उन्हें शहीद का दर्जा देने की मांग उठ रही है।
फैक्ट चेक: क्या वायरल फोटो में दिख रही महिला IAS मोनिका यादव हैं? जानें सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक महिला की तस्वीर आईएएस अधिकारी मोनिका यादव के नाम से तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह राजस्थानी वेशभूषा में एक बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक पाया गया है, जबकि मोनिका यादव के करियर और परिवार से जुड़ी पूरी सच...
7 साल की छोटी उम्र में बॉलीवुड में धमाल मचा रही जालोर की पहल चौधरी, हैवान फिल्म में दिखेगा जलवा
जालोर की रहने वाली 7 साल की नन्हीं कलाकार पहल चौधरी ने बहुत कम समय में मनोरंजन जगत में अपनी जगह बना ली है। अब वह बॉलीवुड फिल्म हैवान में बड़े सितारों के साथ नजर आने वाली हैं।