उपनाम: पुलिस जांच
आंध्र प्रदेश: लिफ्ट से बाहर निकलते ही हुआ बड़ा हादसा, शॉफ्ट में फंसने से महिला की दर्दनाक मौत
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में लिफ्ट से उतरते समय एक 50 वर्षीय महिला की लिफ्ट और शॉफ्ट के बीच फंसकर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आसनसोल में मां की हत्या का सनसनीखेज मामला, 40 लाख रुपये के लिए बेटे और बहू ने ली जान?
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक 56 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिसके पीछे 40 लाख रुपये के विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका के छोटे बेटे और बहू को हिरासत में ले लिया है।
काकीनाडा में खौफनाक वारदात: शूटिंग कोच की प्रताड़ना से तंग आकर इंजीनियर परिवार ने नदी में दी जान
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में एक सहायक इंजीनियर ने अपने पूरे परिवार के साथ गोदावरी नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले परिवार ने एक शूटिंग कोच पर गंभीर ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाया है।
मुजफ्फरपुर: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवड़िया की गोली मारकर हत्या, दिन में मिली थी जान से मारने की धमकी
बिहार के मुजफ्फरपुर में गंडक नदी से जल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे 25 वर्षीय कांवड़िया गोलू कुमार की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने दिन में हुए विवाद के बाद मिली धमकी को घटना से जोड़ा है।
कोटा में शराब व्यवसायी पर जानलेवा हमला: सरियों और डंडों से पीटा, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
राजस्थान के कोटा में शराब व्यवसायी रिंकू सिंह हाड़ा पर आधा दर्जन बदमाशों ने बेरहमी से हमला किया है। यह खौफनाक वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ओडिशा में दृश्यम जैसी सनसनीखेज वारदात, दो पत्नियों के पति ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव को किया दफन
ओडिशा के कोरापुट जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां दो पत्नियों के पति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव को दूसरे राज्य में छिपा दिया था। पुलिस ने कॉल डिटेल्स और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर इस राज का पर्दाफाश कर दिया है।
दो पत्नियों के राज को छिपाने के लिए गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या, ओडिशा से शव ले जाकर आंध्र में दफनाया
ओडिशा की 22 वर्षीय युवती की हत्या कर शव को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी ने अपनी दो पत्नियों से संबंध छिपाने के लिए प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।
चंबा रावी नदी हत्याकांड: मासूम बेटे को फेंकने वाले पिता हितेश का खौफनाक खुलासा, डायरी में छिपे थे गहरे राज
हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक पिता द्वारा अपने छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में फेंकने की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पत्नी से विवाद के बाद आरोपी हितेश ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद से मासूम का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
महाराष्ट्र में चोरों का कारनामा: डिपो से चुराई नई नवेली बस, लेकिन एक पंचर ने बिगाड़ा सारा खेल
महाराष्ट्र के जलगांव जिले में जामनेर एसटी डिपो से एक नई बस चोरी होने का मामला सामने आया है। हालांकि, रास्ते में टायर पंचर होने के कारण चोर बस को बीच रास्ते में ही छोड़कर भाग निकले।
संगम विहार में खौफनाक साजिश, पति को नींद की गोलियां खिलाकर उतारा मौत के घाट
दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक महिला ने अपने 55 वर्षीय पति की बेरहमी से हत्या कर दी, जिसमें उसने नींद की गोलियां खिलाने के बाद करंट लगाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी मंजू और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
सात जन्मों का वादा अधूरा, शादी के महज 24 घंटे बाद दुल्हन की मौत
बिहार के पूर्णिया में एक नवविवाहित जोड़े के साथ हृदयविदारक हादसा हुआ। प्रेम विवाह के अगले ही दिन काली मंदिर में दर्शन के दौरान दुल्हन की अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।
फाजिल्का में मानवता शर्मसार: घर के बाहर लिफाफे में मिला 8 महीने का मृत भ्रूण
पंजाब के फाजिल्का में एक महिला के घर के पास सड़क किनारे लिफाफे में 8 महीने के भ्रूण का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
इंदौर: 18 साल की युवती की संदिग्ध मौत, हाथ पर लिखा मिला युवक का नाम, पुलिस कर रही जांच
मध्य प्रदेश के इंदौर में 18 वर्षीय युवती की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रेम प्रसंग के एंगल से छानबीन शुरू कर दी है।
तेलंगाना: पत्नी के फोन में मिली खतरनाक चैट, पति को रास्ते से हटाने के लिए रची गई थी सड़क हादसे की साजिश
महबूबाबाद जिले के एक शख्स ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। पति का दावा है कि सोशल मीडिया चैट में उसे जान से मारने और उसकी मौत को दुर्घटना का रूप देने की योजना बनाई गई थी।
हिमाचल प्रदेश: ज्वालामुखी मंदिर के पास संदिग्ध हालत में मिला शव, गले पर गहरे घाव से मचा हड़कंप
कांगड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर के मुख्य मार्ग पर एक श्रद्धालु का शव लहूलुहान स्थिति में पाया गया है, जिसके गले पर कट के निशान हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।