उपनाम: पुलिस जांच
खरगोन: मालिक की धमकियों से तंग आकर 24 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, बीमा क्लेम के बाद भी मांगी पांच लाख की रकम
मध्य प्रदेश के खरगोन में 24 वर्षीय राज कुशवाहा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि वाहन मालिक उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था और दुर्घटना के बाद बीमा राशि मिलने के बावजूद उससे पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था।
पुणे मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर की हत्या के लिए प्रेमिका ने रची खौफनाक साजिश, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
पुणे के लोहागढ़ किले में मंगेतर केतन अग्रवाल की मौत को हादसा बताने वाली सिया गोयल का सच सीसीटीवी फुटेज से सामने आया, जिसमें उसके प्रेमी चेतन चौधरी की संदिग्ध भूमिका उजागर हुई है।
छत्तीसगढ़ में साइको किलर का खौफ: 4 महीने में लिए 8 लोगों की जान, कब्र खोदकर निकाली गईं 7 लाशें
बलौदाबाजार के एक गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने पुरानी रंजिश के चलते 8 ग्रामीणों को जहरीली शराब पिलाकर मार डाला। एक जीवित बचे गवाह की गवाही ने आरोपी के इस खूनी खेल का पर्दाफाश कर दिया।
बठिंडा: बीजेपी नेता के क्लीनिक पर पेट्रोल बम से हमला, इलाके में फैली दहशत
पंजाब के बठिंडा में सोमवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के एक नेता और डॉक्टर के क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंककर आग लगाने की कोशिश की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
गुना का हॉरर हाउस: एक ही घर से दो दिन में मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें
मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक घर से तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई है। रविवार और सोमवार को हुई इस बरामदगी के बाद पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
डीडवाना बांगड़ अस्पताल मामला: प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत पर भड़के परिजन, इलाज में लापरवाही का आरोप
डीडवाना के बांगड़ अस्पताल में एक गर्भवती महिला और उसके बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने बड़ा हंगामा किया है। मामले में पुलिस जांच शुरू हो गई है और शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा।
गुना: बंद मकान से मिलीं तीन लाशें, नाली से निकलता खून देख सहम गया इलाका
मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान के भीतर तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। कमरों में बाहर से ताले लगे हुए थे और शव बुरी तरह सड़ चुके हैं।
छत्तीसगढ़: दिनदहाड़े गांजा तस्कर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर ले गए बदमाश
छत्तीसगढ़ के मरवाही में 2 करोड़ रुपये के गांजा तस्करी मामले में जमानत पर बाहर चल रहे गिरीश यादव को चार हथियारबंद बदमाशों ने पिस्तौल की नोंक पर अगवा कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रांची के निवारणपुर में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंका, देर रात इलाके में दहशत
रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय को निशाना बनाकर देर रात कार में सवार दो अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल बम फेंका। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
एक ही गांव में 8 संदिग्ध मौतें, 21 लोगों की नरबलि का षड्यंत्र! कब्रें खोदकर शव निकाल रही पुलिस, बिलखते परिजन
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के एक गांव में चार महीनों के भीतर हुई 8 संदिग्ध मौतों ने हड़कंप मचा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक किराना दुकानदार ने खजाने के लालच में 21 लोगों की नरबलि की साजिश रची थी।
बेटी की संदिग्ध मौत के बाद इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा पिता, सिस्टम से जंग लड़ रहा परिवार
विदिशा में सलोनी नाम की युवती की मौत के बाद उसका पिता मीठालाल भदौरिया दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन परिवार का दावा है कि नामजद आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
मसूरी में होमस्टे के कमरे में खून से लथपथ मिली युवती का शव, पास पड़ी थीं शराब की बोतलें; सात महीने पहले हुई थी शादी
उत्तराखंड के मसूरी में पति के साथ घूमने आई 27 वर्षीय युवती की होमस्टे के कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नाक से खून बहता और कमरे में खाली शराब की बोतलें मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रयागराज के मेजा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, गांव में दहशत; जांच में जुटी पुलिस
प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सिर पर वार कर हत्या कर दी। मृतकों में पति-पत्नी और भाभी शामिल हैं।
जयपुर: शहीद स्मारक पर सभा के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अज्ञात युवक ने मारा थप्पड़
जयपुर के शहीद स्मारक पर सभा के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को एक अज्ञात युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हरियाणा के रोहतक में 32 वर्षीय दलित युवक की बर्बर हत्या, सिर धड़ से अलग, पुलिस जांच में जुटी
रोहतक के इस्माईला गांव में 32 साल के दलित युवक नीरज की निर्ममता से हत्या कर दी गई और उसका सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया गया। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।