उपनाम: पुलिस जांच
शिमला में सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
शिमला में सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका मीनाक्षी मित्तल को अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
पहले मिलकर पीटा, फिर पैरों पर गिराकर थूक चटवाया... देवरिया में दबंगई का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र में दो युवकों को बगीचे में ले जाकर बुरी तरह पीटा गया, पैरों पर गिराकर माफी मंगवाई और थूक तक चटवाया गया। पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हापुड़: किराए के कमरे में महिला का शव मिला, बदन पर चोटों के निशान; पति फरार होने से हत्या की आशंका
धौलाना थाना क्षेत्र के नगला उदयरामपुर गांव में किराए के मकान में अनु देवी का शव बरामद हुआ। शरीर पर चोट के निशान और पति के फरार होने से पुलिस हत्या की आशंका के तहत जांच कर रही है।
मंदिर के बाहर कचरे के डिब्बे में बोरी में बंद मिली नवजात बच्ची, अस्पताल में चल रहा इलाज
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण इलाके में एक मंदिर के बाहर कचरे के डिब्बे के पास रखी बोरी में करीब 6 से 7 दिन की नवजात बच्ची मिली। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गोवा: हवाई बीच पर मिला 23 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव, रहस्यमयी मौत की पड़ताल में जुटी पुलिस
गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की 23 साल की महिला डॉक्टर का शव बुधवार शाम पणजी के पास हवाई बीच पर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
वाराणसी: बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिली नर्सिंग छात्रा की लाश, प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून
वाराणसी के सारनाथ इलाके में एक जीएनएम छात्रा का शव संदिग्ध हालत में एक बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिला, जिससे सनसनी फैल गई। बैग से गर्भपात की दवाएं मिलने के बाद उसके सहपाठी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रीवा में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 200 महिलाओं से करोड़ों की ठगी, इंसाफ की आस में पहुंचीं एसपी दफ्तर
रीवा में एक निजी स्कूल संचालिका और उसके पति पर निवेश के नाम पर करीब 200 महिलाओं से करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है। महीनों शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग कर रही हैं।
पूर्व भाजपा विधायक को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, सीधे पहुंचे थाने और सुनाई आपबीती
जबलपुर में भाजपा के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
श्रीगंगानगर: सरकारी दफ्तर के सामने लावारिस कार में मिला बैंक मैनेजर का शव, दो दिन से था लापता
श्रीगंगानगर में एक निजी बैंक के लोन अधिकारी का शव संदिग्ध हालात में बंद कार के भीतर मिलने से सनसनी फैल गई। दो दिन से लापता मुकेश कुमार की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
मुजफ्फरपुर: सामान खरीदने का बहाना बनाकर दुकान में दाखिल हुए बदमाश, किराना व्यापारी को गोलियों से उड़ाया
मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन अपराधियों ने किराना दुकानदार राजू चौधरी को सामान लेने के बहाने दुकान में घुसकर गोली मार दी, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मेरठ: सात महीने के मासूम की हत्या में मां गिरफ्तार, पति के शक से खुला हत्या का राज
मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में एक महिला पर अपने सात महीने के बेटे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। पहले बच्चे की मौत बीमारी से होना बताया गया, लेकिन पति के शक और पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आई।
ग्रेटर नोएडा: रात का खाना खाने के बाद भाई-बहन की मौत, मां की हालत नाजुक
ग्रेटर नोएडा में रात का खाना खाकर सोए परिवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान 8 साल की बेटी और 6 साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि मां अब भी गंभीर हालत में है।
भागलपुर: जेडीयू सांसद अजय मंडल के कार्यालय में बड़ी चोरी, कंप्यूटर और दस्तावेज ले उड़े चोर
भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में स्थित जेडीयू सांसद अजय मंडल के कार्यालय में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर कंप्यूटर सिस्टम, अहम दस्तावेज और सीसीटीवी का डीवीआर तक चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खंडवा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, 30 वर्षीय चचेरे भाई पर 18 साल की बहन से दुष्कर्म का आरोप
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती ने अपने 30 वर्षीय चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
केरल में अनोखी वारदात: चोरी की KSRTC बस संभाल नहीं पाया चोर, कई घरों-दुकानों में टक्कर मारकर भागा
पलक्कड़ में एक व्यक्ति ने डिपो के पास खड़ी केएसआरटीसी की बस चुरा ली, लेकिन उसे काबू में नहीं रख सका और शहर में कई मकानों व दुकानों से टकराने के बाद बस छोड़कर फरार हो गया।