उपनाम: पुलिस जांच
वाराणसी: बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिली नर्सिंग छात्रा की लाश, प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून
वाराणसी के सारनाथ इलाके में एक जीएनएम छात्रा का शव संदिग्ध हालत में एक बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिला, जिससे सनसनी फैल गई। बैग से गर्भपात की दवाएं मिलने के बाद उसके सहपाठी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रीवा में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 200 महिलाओं से करोड़ों की ठगी, इंसाफ की आस में पहुंचीं एसपी दफ्तर
रीवा में एक निजी स्कूल संचालिका और उसके पति पर निवेश के नाम पर करीब 200 महिलाओं से करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है। महीनों शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग कर रही हैं।
पूर्व भाजपा विधायक को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, सीधे पहुंचे थाने और सुनाई आपबीती
जबलपुर में भाजपा के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
श्रीगंगानगर: सरकारी दफ्तर के सामने लावारिस कार में मिला बैंक मैनेजर का शव, दो दिन से था लापता
श्रीगंगानगर में एक निजी बैंक के लोन अधिकारी का शव संदिग्ध हालात में बंद कार के भीतर मिलने से सनसनी फैल गई। दो दिन से लापता मुकेश कुमार की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
मुजफ्फरपुर: सामान खरीदने का बहाना बनाकर दुकान में दाखिल हुए बदमाश, किराना व्यापारी को गोलियों से उड़ाया
मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन अपराधियों ने किराना दुकानदार राजू चौधरी को सामान लेने के बहाने दुकान में घुसकर गोली मार दी, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मेरठ: सात महीने के मासूम की हत्या में मां गिरफ्तार, पति के शक से खुला हत्या का राज
मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में एक महिला पर अपने सात महीने के बेटे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। पहले बच्चे की मौत बीमारी से होना बताया गया, लेकिन पति के शक और पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आई।
ग्रेटर नोएडा: रात का खाना खाने के बाद भाई-बहन की मौत, मां की हालत नाजुक
ग्रेटर नोएडा में रात का खाना खाकर सोए परिवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान 8 साल की बेटी और 6 साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि मां अब भी गंभीर हालत में है।
भागलपुर: जेडीयू सांसद अजय मंडल के कार्यालय में बड़ी चोरी, कंप्यूटर और दस्तावेज ले उड़े चोर
भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में स्थित जेडीयू सांसद अजय मंडल के कार्यालय में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर कंप्यूटर सिस्टम, अहम दस्तावेज और सीसीटीवी का डीवीआर तक चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खंडवा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, 30 वर्षीय चचेरे भाई पर 18 साल की बहन से दुष्कर्म का आरोप
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती ने अपने 30 वर्षीय चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
केरल में अनोखी वारदात: चोरी की KSRTC बस संभाल नहीं पाया चोर, कई घरों-दुकानों में टक्कर मारकर भागा
पलक्कड़ में एक व्यक्ति ने डिपो के पास खड़ी केएसआरटीसी की बस चुरा ली, लेकिन उसे काबू में नहीं रख सका और शहर में कई मकानों व दुकानों से टकराने के बाद बस छोड़कर फरार हो गया।
ग्वालियर: 60 साल के दादा पर 12 साल की पोती से चार महीने तक अश्लील हरकत का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
ग्वालियर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी 12 वर्षीय पोती के साथ चार महीने से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। सूरत में रह रही बच्ची के मां को घटना बताने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
कोटा के ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ में महंत की रहस्यमयी हत्या, पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी
कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित चंद्रेसल मठ में महंत देवानंद महाराज की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जबकि नंदनवन महाराज को कमरे में बंद कर दिया गया। पुलिस हर एंगल से जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
खान सर कोचिंग सेंटर से चुपके से रवाना, 'अंडरग्राउंड' होने की अटकलें तेज, पुलिस सतर्क
पटना के मुसल्लहपुर हाट में खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञानबिंदु कोचिंग के पोस्टर विवाद के बाद फैजल खान के कोचिंग सेंटर से गायब होने की चर्चा गरम है। हालांकि प्रशासन या पुलिस की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
महाराष्ट्र: क्रिकेट खेलते वक्त 12 साल के बेटे की मौत, पिता को हत्या का शक तो ढाई महीने बाद कब्र से निकाला गया शव
जलगांव के रेल गांव में 15 मार्च को क्रिकेट खेलते समय 12 वर्षीय गणेश नवल पाटिल की मौत हो गई थी, पर पिता को हत्या का संदेह था। ढाई महीने बाद पुलिस ने जमीन में दफन शव को बाहर निकालकर नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।
ससुराल में 10 महीने टॉयलेट में कैद रही विवाहिता, खाने को मिलते रहे प्याज-मिर्च और चावल, सेना से रिटायर पिता ने छुड़ाया
देहरादून के सेलाकुई इलाके में एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने 10 महीने तक टॉयलेट में बंद रखा और खाने में सिर्फ प्याज, मिर्च और चावल दिए। सेना से सेवानिवृत्त उसके पिता ने बेटी को इस यातना से छुड़ाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।