उपनाम: नायब सिंह सैनी
पानीपत: महिला एक्सईएन के बेटे का अपहरण, डेढ़ करोड़ की फिरौती की मांग, 11 घंटे में सकुशल बरामद
पानीपत में महिला एक्सईएन के 12 वर्षीय बेटे को अगवा कर अपहरणकर्ताओं ने डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, मगर हरियाणा पुलिस ने महज 11 घंटे में बच्चे को सुरक्षित छुड़ा लिया और एक महिला समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया।
हरियाणा में बनेगा एंटी टेररिज्म स्क्वॉड, आतंकी और कट्टरपंथी नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा
हरियाणा सरकार ने राज्य में एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) के गठन को मंजूरी दे दी है। यह दस्ता आतंकवाद, कट्टरपंथ, आतंकी फंडिंग और साइबर माध्यम से होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगा।
वैश्विक संकट के बीच हरियाणा में संसाधन बचत अभियान, सितंबर तक विदेश यात्रा और रैली-रोड शो पर रोक
रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया तनाव के बीच हरियाणा सरकार ने ईंधन और ऊर्जा बचत के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसके तहत सितंबर 2026 तक विदेश यात्राओं तथा रैली, रोड शो और वाहन जुलूसों पर रोक रहेगी।
नर्सों के साथ टकराव के बाद हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने छोड़ा पद, जानिए पूरा घटनाक्रम
कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में नर्सों के साथ हुए विवाद और हड़ताल के बीच हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इस्तीफा पत्र भेजा है।
कुरुक्षेत्र में मालगाड़ी बेपटरी, तीन डिब्बे उतरे पटरी से; एक डिब्बा बिजली के खंभे से टकराया
हरियाणा के कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें से एक डिब्बा बिजली के खंभे से टकरा गया और विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सोहना की पीर कॉलोनी में चला बुलडोजर, करीब 250 करोड़ की जमीन कराई गई कब्जा मुक्त, 8 घंटे चली कार्रवाई
गुरुग्राम के सोहना स्थित पीर कॉलोनी में अदालत के आदेश पर प्रशासन ने पर्यटन विभाग की जमीन पर बने करीब 250 अवैध मकान ध्वस्त किए। इस कार्रवाई से करीब साढ़े नौ एकड़ भूमि, जिसकी कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये आंकी गई है, अतिक्रमण से मुक्त कराई गई।