उपनाम: नितिन गडकरी
पूर्वोत्तर में सड़क नेटवर्क की बड़ी सौगात: 630 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनाएगी सरकार, ₹61500 करोड़ का होगा निवेश
केंद्र सरकार पूर्वोत्तर भारत में कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने जा रही है, जिसके तहत 630 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के निर्माण पर ₹61,500 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: मध्य प्रदेश के 7 शहरों में दौड़ेंगी आधुनिक बसें, जानें क्या होंगी सुविधाएं
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सार्वजनिक बस सेवा की फिर से शुरुआत हुई है, जिसके तहत 7 शहरों में 351 बसें चलाई गई हैं। इन बसों में सीसीटीवी, ऑनलाइन टिकट और जीपीएस जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी।
मुंबई ट्रैफिक में फंसी नितिन गडकरी की गाड़ी, मंत्री ने देरी के लिए खुद को माना जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान एक घंटे देरी से पहुंचे। उन्होंने ट्रैफिक जाम में फंसने की बात स्वीकार की और सुधार के लिए नई तकनीकों पर जोर दिया।
फरवरी से बदल जाएगा टोल टैक्स का सिस्टम, अब गाड़ी नहीं रोकनी पड़ेगी
केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे पर टोल कलेक्शन की व्यवस्था को पूरी तरह से आधुनिक बनाने की योजना तैयार कर ली है, जिसके तहत अगले साल फरवरी से बैरियर-फ्री टोल प्रणाली लागू की जाएगी।
मुंबई-गोवा हाईवे के निर्माण में देरी पर भड़के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कहा- 'मुझे शर्म आती है, उद्घाटन में नहीं आऊंगा'
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग के काम में 16 से 17 साल की देरी होने पर गहरी नाराजगी जताई है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
नागपुर में नितिन गडकरी का अनोखा बयान, बोले- 'पढ़े-लिखे इलाकों से ज्यादा अपराधियों ने दिया मेरा साथ'
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने चुनाव में विभिन्न क्षेत्रों से मिले वोट प्रतिशत को लेकर बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाला दावा किया है।
नितिन गडकरी के राजनीति छोड़ने की चर्चा पर दफ्तर का बड़ा बयान, अटकलों को बताया बेबुनियाद
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की खबरों का उनके कार्यालय ने खंडन किया है। उनके दफ्तर ने स्पष्ट किया है कि नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने संबंधी बयान केवल एक सामाजिक ट्रस्ट के संदर्भ में था।
E20 एथेनॉल नीति पर दुष्प्रचार के खिलाफ नितिन गडकरी ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा, दायर किया मानहानि का केस
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने E20 एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे कथित AI डीपफेक वीडियो और भ्रामक दावों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि याचिका दायर की है।
ई-20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, इंजन खराब होने की खबरों को बताया पूरी तरह बेबुनियाद
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इथेनॉल मिश्रित ईंधन ई-20 को लेकर फैली भ्रांतियों को खारिज करते हुए इसे देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए जरूरी बताया है।
नितिन गडकरी की एथेनॉल नीति पर भ्रम फैलाने का मामला, बिहार के मनीष कश्यप सहित 4 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर नागपुर में केस दर्ज
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की एथेनॉल नीति को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में नागपुर साइबर पुलिस ने मनीष कश्यप समेत चार इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
धनबाद के इन इलाकों की चमकेगी किस्मत, डिगवाडीह-सिंदरी-बलियापुर-गोविंदपुर मार्ग को नेशनल हाईवे बनाने की प्रक्रिया शुरू
धनबाद के लाखों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। डिगवाडीह-सिंदरी-बलियापुर-गोविंदपुर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के लिए केंद्र सरकार ने आवश्यक प्रक्रिया तेज कर दी है।
सागर में 688 करोड़ की लागत से बनेगा ग्रीनफील्ड बाईपास, शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति
मध्य प्रदेश के सागर में 20 किलोमीटर लंबा आधुनिक ग्रीनफील्ड बाईपास बनने जा रहा है, जिससे भारी वाहनों का दबाव कम होगा और आसपास के गांवों का तेजी से विकास सुनिश्चित होगा।
उत्तराखंड में कनेक्टिविटी की नई लहर: हरिद्वार-लक्सर फोरलेन से अल्मोड़ा टनल तक, इन बड़ी परियोजनाओं को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई बैठक में उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़े सड़क प्रोजेक्ट्स पर मुहर लगी है। इन नई सड़कों और टनल से चारधाम यात्रा और पर्यटन को नई गति मिलेगी।
कटरा से श्रीनगर के बीच बनेंगी 25 सुरंगें, आधे दिन का सफर सिमटकर रह जाएगा 3 घंटे में, खर्च होंगे 12 हजार करोड़
माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर के बीच सरकार 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से 4 लेन हाई स्पीड कॉरिडोर बनाने जा रही है, जिससे यह दूरी सिर्फ 3 घंटे में तय हो सकेगी और कश्मीर घाटी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
अब पेट्रोल नहीं, 100% एथेनॉल पर दौड़ेंगी गाड़ियां! E100 ईंधन को भारत में मिली कानूनी हरी झंडी
केंद्र सरकार ने 100 प्रतिशत एथेनॉल यानी E100 को वाहन ईंधन के रूप में कानूनी मान्यता दे दी है। इस कदम से तेल आयात पर निर्भरता घटने के साथ-साथ किसानों, ऑटो उद्योग और पर्यावरण को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।