उपनाम: नेशनल हाईवे
हिमाचल प्रदेश में तैयार हो रहा इंजीनियरिंग का नायाब नमूना, बिंद्रावणी में बन रही उत्तर भारत की पहली ओवरहैड एलिवेटिड रोटरी
मंडी के बिंद्रावणी में एक अनूठी ओवरहैड एलिवेटिड रोटरी का निर्माण किया जा रहा है जो चंडीगढ़-मनाली और पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे को आपस में जोड़ेगी। यह महत्वाकांक्षी परियोजना मार्च 2027 तक पूरी होने की उम्मीद है।
हिमाचल प्रदेश में फिर डरावनी स्थिति में कोटरोपी की पहाड़ियां, मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बढ़ी मुश्किलें
हिमाचल प्रदेश के मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कोटरोपी की पहाड़ियों के फिर से धंसने से दहशत का माहौल है। प्रशासन ने करीब डेढ़ दिन की मशक्कत के बाद यातायात को बहाल किया है, लेकिन भूस्खलन का खतरा अब भी बना हुआ है।
हरिद्वार जाने वालों सावधान! मुजफ्फरनगर में आज रात से बदला ट्रैफिक प्लान, 12 अगस्त तक भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री
कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ने रूट डायवर्जन की विस्तृत योजना जारी कर दी है। मंगलवार रात 12 बजे से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
बाराबंकी में नाले में गिरी अनियंत्रित कार, SDM की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
बाराबंकी जिले के बांदा-बहराइच नेशनल हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, जिसे मौके से गुजर रही उप जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित निकलवाया।
हिमाचल प्रदेश: किन्नौर में भारी तबाही, चोलिंग नाले में अचानक बाढ़ से दो गाड़ियां दबीं
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भारी बारिश के चलते चोलिंग के पास फ्लैश फ्लड आने से नेशनल हाईवे पूरी तरह बाधित हो गया है और कई वाहन फंस गए हैं।
खंडवा की बदलेगी तकदीर: 233 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे को मिली केंद्र की मंजूरी, गुजरात और महाराष्ट्र से जुड़ेगा कनेक्शन
मध्य प्रदेश के खंडवा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने बैतूल से जुलवानिया तक बनने वाले नेशनल हाईवे-347बी को 4415.60 करोड़ रुपए की लागत से मंजूरी दे दी है।
सागर में NH-44 की बदलेगी तस्वीर: 25 ओवरब्रिज और अंडरपास से खत्म होंगे ब्लैक स्पॉट
मध्य प्रदेश के सागर जिले से गुजरने वाले NH-44 पर सड़क हादसों को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहा है। 215 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 25 ओवरब्रिज और अंडरपास से यात्रियों का सफर अब तेज और सुरक्षित होगा।
पानीपत में ओवरब्रिज से बरसाए गए 10-10 के नोट, हाईवे पर लूटने को टूट पड़ी भीड़, मची अफरा-तफरी
पानीपत में जीटी रोड के एलिवेटेड ओवरब्रिज से कुछ युवकों ने रील बनाने के लिए नीचे चलते ट्रैफिक पर 10-10 रुपए के नोट फेंक दिए, जिससे हाईवे पर भारी अफरा-तफरी मच गई। पास खड़ी ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनी रही और बड़ा हादसा बाल-बाल टला।
रोजाना 11 KM से सीधे 34 KM तक का सफर: 12 साल में भारत ने जोड़े 55,000 KM से ज्यादा हाईवे, ऐसे बदली देश की सड़कें
सरकार की नई फैक्टशीट के अनुसार पिछले 12 सालों में देश के नेशनल हाईवे नेटवर्क में 61% का इजाफा हुआ है और रोजाना सड़क निर्माण की रफ्तार 11.6 किलोमीटर से बढ़कर करीब 34 किलोमीटर पहुंच गई है।
मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात: ग्वालियर से नागपुर तक बनेगा 6 लेन कॉरिडोर, 9 जिलों को होगा सीधा लाभ
ग्वालियर से नागपुर तक 570 किलोमीटर लंबे 6 लेन कॉरिडोर की योजना को मंजूरी मिल गई है, जिस पर करीब 40 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस परियोजना से मध्य प्रदेश के 9 जिलों को सीधा फायदा मिलेगा और सफर का समय 5 से 7 घंटे तक घट सकता है।
इंद्रावती नदी पर आकार ले रहा 648 मीटर लंबा पुल, बीजापुर के 50 से ज्यादा गांवों को मिलेगी सीधी राह
बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लॉक स्थित फूनडरी गांव में इंद्रावती नदी पर 648 मीटर लंबे पुल का निर्माण तेजी से जारी है। यह पुल बनने के बाद अबूझमाड़ इलाके के 50 से अधिक गांव सीधे नेशनल हाईवे से जुड़ जाएंगे।